By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: चारधाम यात्रा 2026: चमोली में युद्धस्तर पर तैयारियां, सड़क से लेकर शौचालय तक व्यापक व्यवस्थाएं-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > चारधाम यात्रा 2026: चमोली में युद्धस्तर पर तैयारियां, सड़क से लेकर शौचालय तक व्यापक व्यवस्थाएं-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटन

चारधाम यात्रा 2026: चमोली में युद्धस्तर पर तैयारियां, सड़क से लेकर शौचालय तक व्यापक व्यवस्थाएं-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/04/08 at 9:53 AM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
bkatasa ka saiio na lya btharanatha thhama ma vayavasathao ka jayaja 7344e9ee42e8ced2779411e3a7be8373 1
SHARE

चारधाम यात्रा 2026: चमोली में युद्धस्तर पर तैयारियां, सड़क से लेकर शौचालय तक व्यापक व्यवस्थाएं-Newsnetra

चारधाम यात्रा को लेकर चमोली जिला प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश यात्रा मार्ग पर सुचारू यातायात के साथ ही पेयजल, विद्युत, शौचालय, पार्किंग व अन्य यात्री सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। यात्रा मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों का जहां एनएचआईडीसीएल की ओर से सुधारीकरण किया जा रहा है। वहीं अन्य व्यवस्थाओं को संबंधित विभागों की ओर से चाक-चौबंद किया जा रहा है।

बदीनाथ धाम की यात्रा के सुचारु संचालन के जनपद में कमेड़ा, नंदप्रयाग, भनेरपानी, पागलनाला, बेलाकूची सहित सभी भूस्खलन जोन पर क्षतिग्रस्त मार्ग सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। यहां एनएचआईडीसीएल की ओर से हाईवे के चौड़ीकरण के साथ ही हिल साइड भी सुरक्षा कार्य किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यात्रा से पूर्व सभी स्थानों पर मार्ग सुधारीकरण के कार्य पूर्ण कर दिए जायेंगे । इसके साथ ही प्रशासन की ओर से जनपद में बदरीनाथ हाईवे पर 48 स्थानों पर स्थाई व 16 स्थानों पर अस्थाई शौचालयों का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही नगर पालिका व पंचायतों की ओर से नगर क्षेत्रों में शौचालयों का निर्माण किया गया है। यात्रा मार्ग पर वाहनों की पार्किंग की समस्या को देखते हुए जहां गोपेश्वर, चमोली में जिला विकास प्राधिकरण की ओर से वाहनों की पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। *वहीं जनपद में पूरे यात्रा मार्ग पर 30 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई हैं। इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर वैकल्पिक पार्किंग स्थलों का चयन किया गया है*।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

पेयजल के लिए जल संस्थान की ओर से किए गए पुख्ता इंतजाम

यात्रा मार्ग पर पीपलकोटी से जोशीमठ तक जल संस्थान की ओर से पेयजल के लिए वाटर एटीएम के साथ ही टीटीएसपी, पीटीएसपी, हैंडपम्प, आरओ व हॉट गीजर प्याऊ की भी व्यवस्था की गई है। संस्थान की ओर से 9 टीटीएसपी, 9 पीटीएसपी, 17 हैंड पम्प, 3 वाटर एटीएम, 2 आरओ स्थापित किए गए हैं।

*पीपलकोटी से जोशीमठ तक यात्रा मार्ग मे शौचालय की स्थिति*

चारधाम यात्रा 2026 के तहत जनपद चमोली में पीपलकोटी से ज्योतिर्मठ मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन की ओर से शौचालय स्थापित किए गए हैं। स्टील फ्रेम शौचालय गरुड़गंगा, पनाई गाड़, टंगणी, पागल नाला, पातालगंगा और लंगसी में बनाए गए हैं। वहीं सुलभ शौचालय पीपलकोटी, प्रीफैब्रिकेटेड पीपलकोटी, गरुड़ गंगा, हेलंग, ज्योतिर्मठ पेनी बेंड, ज्योतिर्मठ-1 (गेट के पास), ज्योतिर्मठ-2 (धर्मशाला) तथा ज्योतिर्मठ मंदिर के समीप स्थापित हैं। इस प्रकार 14 स्थानों पर यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 101 शौचालय सीटों की व्यवस्था की गई है। जिसमें 54 सीट महिला शौचालय हेतु और 47 पुरुष शौचालय सीटों की व्यवस्था की गयी हैं

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra

केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग आज से शुरू: जानिए नया किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस-Newsnetra

Dehradun News: दून अस्पताल की इमरजेंसी में फिर बवाल, दो पक्षों में मारपीट के बीच लहराए धारदार हथियार-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 9 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर अरेस्ट: मारपीट और धमकी के बाद अब लगा अपहरण का आरोप, तीन साथी भी पकड़े-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, चारधाम यात्रा 2026: चमोली में युद्धस्तर पर तैयारियां, सड़क से लेकर शौचालय तक व्यापक व्यवस्थाएं
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

ALLO
हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 9, 2026
sdf
केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग आज से शुरू: जानिए नया किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 9, 2026
Capture
Dehradun News: दून अस्पताल की इमरजेंसी में फिर बवाल, दो पक्षों में मारपीट के बीच लहराए धारदार हथियार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 9, 2026
Aaj ka Rashifal 9 October 2026
Aaj ka Rashifal 9 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 9, 2026
img 1491
यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर अरेस्ट: मारपीट और धमकी के बाद अब लगा अपहरण का आरोप, तीन साथी भी पकड़े-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 8, 2026
img 1490
उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 4,882 PMAY-G आवास बने-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 8, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?