By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने आज गौचर में 72वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ किया-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री धामी ने आज गौचर में 72वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ किया-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

मुख्यमंत्री धामी ने आज गौचर में 72वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ किया-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/11/14 at 9:31 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
FB IMG 1731599911985
SHARE

मुख्यमंत्री धामी ने आज गौचर में 72वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ किया-Newsnetra

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गौचर में 72वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चमोली में ₹4.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित उप संभागीय परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने पोखरी में रानौ-सिमखोली मोटर मार्ग, काफलपानी से भरतपुर तक मोटर मार्ग विस्तारीकरण, जिलासू-सरणा मोटर मार्ग निर्माण, चमोली प्रेस क्लब को कक्ष निर्माण हेतु ₹10 लाख की स्वीकृति, आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा के लिए ढांचागत सुविधाओं के विकास हेतु माह दिसंबर में उच्च स्तरीय बैठक कराने और पोखरी में पॉलिटेक्निक भवन निर्माण कार्य पूरा कराने की भी घोषणा की।

fb img 17315999044101237310136094423897
fb img 17315999141764344540495453813001


- Portal Sponser -
Ad imageAd image
fb img 17315999095105815369359708728293

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौचर मेला संस्कृति, बाजार तथा उद्योग तीनों के समन्वय के कारण एक प्रसिद्ध राजकीय मेला है। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक गौचर मेले के शुभारंभ पर सबको बधाई देते हुए कहा कि सात दशकों से अधिक समय से इस मेले का आयोजन हमारे राज्य और सब क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है। गौचर मेला हमारे राज्य के प्रमुख ऐतिहासिक मेलों में से एक है, जिसमें सरकार की विभिन्न विभाग सक्रिय होकर प्रतिभाग करते हैं।

उन्होंने कहा कि मेले हमारे जीवन में बहुत विशेष स्थान रखते हैं। मेलों के माध्यम से समृद्ध परंपराओं को संजोने में सहायता मिलती है। साथ ही मेला, मनोरंजन और सामाजिक मेल मिलाप मे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गौचर का मेला अन्य मेला में विशेष है। यह मेला हमारी संस्कृति को संजोने एंव व्यापारिक गतिविधियों को भी एक बड़ा मंच प्रदान करता आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ओर भारत में सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित किया जा रहा है। वहीं वोकल फार लोकल, मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया जैसे पहलुओं के माध्यम से हमारे स्थानीय उद्योगों और स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। इस दिशा में हमारी सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत भी की है। जिसमें स्थानीय उत्पादों को राज्य में ही नहीं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।

fb img 17315999067292352328457445650655
fb img 17315999119852418279794237127063



मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोका जाए तथा गांव में पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर प्रदान किया जाए। राज्य सरकार के प्रयासों से फिल्म शूटिंग के लिए भी उत्तराखण्ड एक बहुत ही पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है। वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी उत्तराखण्ड ने एक बड़ी पहचान स्थापित की है। सरकार द्वारा पर्वतीय क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए वैलनेस, आईटी और सौर ऊर्जा जैसे विशेष सेक्टर पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में गौचर में हेली सेवा की शुरुआत भी की गई है। जिससे इस क्षेत्र में पर्यटन अर्थव्यवस्था को एक नई मजबूती मिलेगी। आपदा के समय में भी इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प के मूल मंत्र के साथ निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि आपका मुख्य सेवक आपको विश्वास दिलाता है कि जब तक उत्तराखण्ड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य नहीं बन जाएगा, हम चैन से नहीं बैठेंगे। मुख्यमंत्री ने मेले को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन की भी सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने पर वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट को पं0 गोविन्द प्रसाद नौटियाल स्मृति सम्मान और श्री गुरू राम राय एजुकेशन मिशन देहरादून को शिक्षा और साहित्य प्रसार के लिए पंडित महेशानन्द नौटियाल स्मृति सम्मान से सम्मानित किया।

इस अवसर पर राज्य सभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कर्णप्रयाग विधायक श्री अनिल नौटियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेंद्र भंडारी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश मैखुरी, राज्यमंत्री श्री रमेश गडिया, ब्लाक प्रमुख चन्द्रेश्वरी रावत, आईजी गढवाल श्री के. एस नगन्याल, जिलाधिकारी/मेलाध्यक्ष श्री संदीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश पंवार, मुख्य विकास अधिकारी श्री नंदन कुमार, मेलाधिकारी श्री संतोष कुमार पांडेय समेत बड़ी संख्या में मेलार्थी मौजूद रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

यज्ञ से शुरू हुआ ज्ञान का महामंथन, गुरुकुल कांगड़ी में ‘सीमाओं से परे मनोविज्ञान’ पर देशभर के विशेषज्ञों ने रखे विचार-Newsnetra

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान की मांगों को अपने कार्यक्रम में शामिल करने का दिया भरोसा-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं और आपदा राहत के लिए दी ₹4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति-Newsnetra

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का कारोबार 6 करोड़ पार, 5,500 ग्रामीण महिलाओं को मिला सीधा रोजगार और बाजार-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 7 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, मुख्यमंत्री धामी ने आज गौचर में 72वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ किया
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

img 1428 1
यज्ञ से शुरू हुआ ज्ञान का महामंथन, गुरुकुल कांगड़ी में ‘सीमाओं से परे मनोविज्ञान’ पर देशभर के विशेषज्ञों ने रखे विचार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा सामाजिक October 7, 2026
EDIT .01 42 26 10.Still002
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान की मांगों को अपने कार्यक्रम में शामिल करने का दिया भरोसा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
IMG 20261006 WA0009
मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं और आपदा राहत के लिए दी ₹4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
IMG 20261007 WA0008
‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का कारोबार 6 करोड़ पार, 5,500 ग्रामीण महिलाओं को मिला सीधा रोजगार और बाजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
Aaj ka Rashifal 7 October 2026
Aaj ka Rashifal 7 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 7, 2026
838716745 1594440942151139 1705474027943421914 n
देहरादून में वंदे मातरम कैंप 2026-27 का समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की झलक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?