By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: लक्सर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया 68.82 करोड़ की 66 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > लक्सर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया 68.82 करोड़ की 66 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीतीराजनीती अखाड़ा

लक्सर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया 68.82 करोड़ की 66 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/03/04 at 3:51 PM
News Netra Admin
Share
9 Min Read
IMG 20240304 WA0004
SHARE

लक्सर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया 68.82 करोड़ की 66 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास-Newsnetra

  • लक्सर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया 68.82 करोड़ की 66 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास।
  • लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत सौंपी आवास की चाबी। स्वयं सहायता समूहों को प्रदान किए चेक।
     
  • गरीबों के कल्याण के लिये समर्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद हरिद्वार के लक्सर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन के अवसर पर 68.82 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें 65.34 करोड़ की 51 योजनाओं का शिलान्यास एवं 3.48 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को आवंटित आवासों की चाबी, गैस कनेक्शन के साथ स्वयं सहायता समूहों को दी जाने वाली धनराशि के चेक प्रदान किये।

img 20240304 wa0009589163086993963264



लाभार्थी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक हर योजना का लाभ पहुंचने का प्रयास कर रही है। हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिये समर्पित है, इसलिए गरीब की आवश्यकताओं को भली भांति समझती है। हमारी सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए दिन-रात काम कर रही है, उसी का परिणाम है जो आज इतनी बड़ी संख्या में आप सभी यहां एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। विभिन्न योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिल रहा है।

img 20240304 wa00107748197221697627525


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जन कल्याण से सम्बन्धित विभिन्न योजनाएं, प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं तथा लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी भी समीक्षा समय-समय पर की जा रही हैं। पहले अगर गरीबों के लिए कोई योजना शुरु होती भी थी तो उसे उस योजना का लाभ पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। यदि उसके लिए घर घोषित होता भी था, तो उसे शौचालय अलग बनाना पड़ता था, बिजली, पानी और गैस कनेक्शन के लिए अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन आज शौचालय, बिजली, पानी और गैस जैसी आधारभूत सुविधाओं के साथ ’’प्रधानमंत्री आवास योजना’’ से गरीब को इन सभी झंझटों से मुक्त करती है। हमारी सरकार गरीब के पास स्वयं पहुंच रही हैं, हर योजना का लाभ गरीब को मिले इसके लिए विशेष अभियान चला रही है। विकास कार्यों और लाभार्थियों की सहायता करते समय हमारी सरकार न किसी गरीब की जाति देखती है और न ही किसी गरीब का धर्म। 

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
img 20240304 wa00088498839470948720474

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में पिछले 10 वर्षों में करीब 4 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीब परिवारों को मिल चुके हैं। जब कोई सरकार ’’अंत्योदय’’ को अपना ध्येय मानकर कार्य करती है तो परिणाम कितने अलग होते हैं। हमारी सरकार ने सेवा और सुशासन के आधार पर देश व प्रदेश में विकास की एक नई परिभाषा लिखने का कार्य किया है। देश में जिस स्तर पर शोषितों और वंचितों का आज सशक्तिकरण हो रहा है वैसा आज से पहले कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व का ही प्रतिफल है कि पिछले 10 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों को सभी मापदंडों पर तोलकर हम कह सकते हैं, हमारे देश ने इन 10 वर्षों में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।

img 20240304 wa00071990468446463106365


उन्होंने कहा कि आज सारी दुनिया हमारे देश और हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी का लोहा मान रही है। 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक, निःशुल्क खाद्यान्न से लेकर निःशुल्क इलाज तक, किसानों के विकास से लेकर गरीबों के आवास तक, सेना के आधुनिकीकरण से लेकर सीमाओं की सुरक्षा तक, प्रत्येक नागरिक को वैक्सीन पहुंचाने से लेकर हथियार और मोबाइल उत्पादन तक हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये हैं। पहले भारत दवाओं और टीकों के लिए विदेशों पर निर्भर रहता था, कोरोना काल में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोविड के दो स्वदेशी टीके न केवल विकसित किए बल्कि कई देशों को इनकी आपूर्ति भी की।  केन्द्र सरकार की ओर से शिक्षा का बजट तीन गुना बढ़ाना और एक सुविचारित राष्ट्रीय शिक्षा नीति का पाठ्यक्रम लाना इस सरकार की ’’शिक्षित समाज-मजबूत भारत’’ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आज देश में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार ने 80 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने जैसा ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की ही दिव्य दृष्टि थी कि देश में करीब 50 करोड़ जनधन खाते गरीबों के लिए खोले गए, जिनका प्रयोग लाभार्थियों के खातों में सीधे डीबीटी करने के लिए हुआ।

img 20240304 wa00059149713014360055264


 
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सबसे आधारभूत कार्य करने का बीड़ा भी प्रधानमंत्री जी ने ही उठाया जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में करीब 12 करोड़ इज्जतघर बनाए गए। इसी के साथ-साथ इन 10 वर्षों में नौ करोड़ से अधिक उज्ज्वला गैस कनेक्शन गरीबों को दिए गए। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार ने विभिन्न रोजगार मेलों का आयोजन कर दस लाख लोगों को रोजगार देने का कार्य भी प्रारंभ किया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार ने दुनिया में भारत की खोई हुई साख को फिर से संभालने का कार्य किया। परन्तु अभी भी कुछ लोग कोशिश कर रहे हैं दुनिया में भारत की साख को दाग लग जाए लेकिन दुनिया अब भारत की शक्ति को जान चुकी, भारत के योगदान पर विश्व का भरोसा बढ़ता चला जा रहा है।

img 20240304 wa00063902098823972911760

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पूर्व देश में स्वास्थ्य सेवाएं स्वयं बीमार थी, लेकिन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज स्वास्थ्य सेवाओं का जिस तरह विस्तार हुआ है, जो पहले संभव नहीं था। सड़कों की खस्ता हालत किसी से छिपी नहीं थीं, लेकिन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज देश में प्रत्येक दिन 38 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है। 2014 के बाद से देश में हर साल एक नए आईआईटी का निर्माण हुआ है। हर साल देश में एक नया आईआईएम बनाया गया है। हर सप्ताह देश में एक नई यूनिवर्सिटी खोली गई है। हर दिन देश में दो नए कॉलेज खोले जा रहे हैं। आईटीआई का निर्माण किया जा रहा है। यह सब बीते दस वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है।

img 20240304 wa00042150121521582716408

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता का अभाव था, परंतु हमने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने का कार्य किया तथा राज्य में देश के सबसे कठोर नकल विरोधी कानून बनने के बाद पारदर्शिता के साथ ही अब समयबद्ध तरीके से परीक्षाएं संपन्न हो रही है, यही नहीं राज्यहित में समान नागरिक सहित धर्मांतरण को रोकने, लैंण्ड जेहाद को रोकने जैसे सख्त कानून बनाने का हमने निर्णय लिया है। आज उत्तराखण्ड विकास और विश्वास के वातावरण में जन आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रयासां के साथ आगे बढ़ रहा है। विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त करने के लिये हम सभी के समूहिक प्रयासों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, लक्सर के निवर्तमान पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग, शिवालिक नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं स्थानीय जनता मौजूद थी।

img 20240304 wa00053634641042888673636
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली‌ शवयात्रा-Newsnetra

राजकीय महाविद्यालय कमांद में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित-Newsnetra

देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, दिव्यांगजनों को बताया मताधिकार का महत्व-Newsnetra

नैनीताल: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन-Newsnetra

देहरादून के सरस फूड फेस्टिवल में छाया मोरी का पहाड़ी स्वाद, महिलाओं की सेब चटनी बनी आकर्षण-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Chief Minister inaugurated and laid the foundation stone of 66 schemes worth Rs. 68.82 crores
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

78e3b899 d266 45e2 8cd6 a3b2609a7714 1
वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली‌ शवयात्रा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 10, 2026
Untitled design 11
राजकीय महाविद्यालय कमांद में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा सामाजिक October 10, 2026
Untitled design 1 3
देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, दिव्यांगजनों को बताया मताधिकार का महत्व-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती शिक्षा सामाजिक October 10, 2026
Untitled design 1 2
नैनीताल: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 1 1
देहरादून के सरस फूड फेस्टिवल में छाया मोरी का पहाड़ी स्वाद, महिलाओं की सेब चटनी बनी आकर्षण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 10, 2026
Aaj ka Rashifal 10 October 2026
Aaj ka Rashifal 10 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?