मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए निर्देश: 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें विभाग, बिजली-पानी और संचार बहाली सर्वोच्च प्राथमिकता-Newsnetra
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि जनजीवन की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग पूर्ण समन्वय के साथ 24 घंटे अलर्ट मोड पर कार्य करें।
तय समय में सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा करें
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रदेश की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त किए जाने के निर्देशों का उल्लेख करते हुए सभी जिलों को तय समयसीमा के भीतर मरम्मत का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और संवेदनशील मार्गों पर विशेष ध्यान दिया जाए। मौसम की वास्तविक स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही चारधाम यात्रा का संचालन किया जाए। गर्भवती, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों तथा गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों की विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती को आवश्यकता के अनुसार समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। जहां आवश्यकता हो वहां हेलीकॉप्टर सेवा भी उपलब्ध कराई जाए। बैठक में आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।








