सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार सिंह ने पीड़ित लोगों की मदद के लिए बढ़ाया कदम-Newsnetra


देहरादून। पीड़ित परिवारों की मदद के लिए जिला प्रशासन चुस्त नजर आ रहा है। जहां कुछ दिन पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशित किया था कि पीड़ित लोगों की मदद को लेकर प्रशासन सभी जनपदों में सामने आकर उनकी मदद करें। जिसके चलते देहरादून के सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार सिंह ने पीड़ित लोगों की मदद के लिए उनके आवास पर जाकर लोगों को राशन एवं अन्य सामग्री वितरित की। गोविंदगढ़ के निकट स्थित 15 झुग्गियों में आग लगने की घटना का संज्ञान सीधा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिया था और पीड़ितो की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशों पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार सिंह पीड़ितों के बीच पहुंचे और पीड़ितो को दैनिक जीवन में उपयोगी वस्तु उपकरण वितरित करने शुरू किये। बताया गया है की प्रशासन द्वारा लोगों की मदद में राशन आदि भी शामिल है।जबकि क्षेत्र में मेडिकल टीम को भी आमंत्रित किया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन पीड़ितो की हर मदद के लिए तैयार है। जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में जिला प्रशासन टीम ने पीड़ित लोगों की हर मदद के लिए आश्वासन दिया है।