हरिद्वार के मैंगो फार्म में CM धामी ने किसानों संग खाए आम, कृषि विकास पर दिया बड़ा संदेश-Newsnetra
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित मैंगो फार्म पहुंचे। यहां उन्होंने आम उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, किसानों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सभी ने आम भी खाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि-बागवानी को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने और बेहतर विपणन सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया
कार्यक्रम में किसानों के सम्मान और बड़ी जनभागीदारी को देखते हुए इसे राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले इसे ग्रामीण और किसान वर्ग तक सरकार के संदेश के रूप में देखा जा रहा है





