By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: सीएम धामी ने आपदा कंट्रोल रूम से की समीक्षा, कहा—धराली के लोगों का होगा बेहतरीन विस्थापन-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > सीएम धामी ने आपदा कंट्रोल रूम से की समीक्षा, कहा—धराली के लोगों का होगा बेहतरीन विस्थापन-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीतीसामाजिक

सीएम धामी ने आपदा कंट्रोल रूम से की समीक्षा, कहा—धराली के लोगों का होगा बेहतरीन विस्थापन-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/08/10 at 11:08 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
FB IMG 1754847394723
SHARE

सीएम धामी ने आपदा कंट्रोल रूम से की समीक्षा, कहा—धराली के लोगों का होगा बेहतरीन विस्थापन-Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आपदा कन्ट्रोल रूम, आई०टी०पार्क, देहरादून में आपदाग्रस्त क्षेत्रों में चल रहे  रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने धराली-हर्षिल आपदाग्रस्त क्षेत्र में हर्षिल तक सड़क मार्ग को युद्धस्तर पर कार्य करते हुए मंगलवार तक सुचारु करने के निर्देश दिए।

fb img 17548473925496575270928700443375
fb img 17548473967707687472815941674719



मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के सचिवों को धराली आपदाग्रस्त क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुए निजी और सार्वजनिक संपत्ति के आकलन को 7 दिन की टाइमलाइन में तैयार करने के निर्देश दिए। इस संबंध में आठ संबंधित विभागों द्वारा प्रारंभिक रिपोर्ट दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को यह आकलन तैयार होते ही भारत सरकार को भेजने की निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने धराली सहित राज्य के सभी आपदाग्रस्त क्षेत्रों हेतु सरकार की ओर से दी जा रही तात्कालिक सहायता वितरण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह सहायता राशि तात्कालिक रूप से प्रभावितों को प्रदान की जा रही है, इस संबंध में किसी भी प्रकार की नकारात्मकता ना फैलाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि धराली आपदा में ध्वस्त हुए कल्प केदार देवता के मंदिर का निर्माण भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धराली के लोग हमारे अपने लोग हैं, उनका बेहतरीन विस्थापन किया जाएगा, इस सम्बन्ध में कोई कमी नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राहत-बचाव कार्यों में लगी सरकारी मशीनरी का उत्साहवर्धन करने की अपील कर इसमें जन सहयोग की भी अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में सभी को भ्रामक एवं नकारात्मक प्रचार से बचना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को धराली आपदा में 108 बेघर हुए परिवारों से निरंतर सम्पर्क एवं संवाद बनाते हुए   तात्कालिक रूप से उनके रहने, भोजन दवाइयों एवं आवश्यक सुविधाए उपलब्ध कराने के लिए बेहतरीन व्यवस्थाए करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि धराली आपदा ग्रस्त क्षेत्र के चैनेलाइजेशन के लिए सोमवार की सुबह ही आईआईटी रुड़की, सी.एस.आर.ई एवं अन्य विशेषज्ञ एजेंसीयों के जियोलॉजिस्ट की एक टीम तत्काल रवाना की जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से ग्राम प्रधान सहित धराली के आपदा प्रभावितो से बात की। धराली ग्राम प्रधान तथा अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के स्वयं तीन दिन तक धराली में उनके साथ बने रहने, उनका हौसला बनाए रखने, आपदा आकलन हेतु तत्काल त्रिस्तरीय समिति बनाने, मुआवजा वितरण की प्रक्रिया तुरंत आरंभ करने एवं प्रशासन द्वारा प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

धराली व पौड़ी आपदा के राहत एवं बचाव कार्यों में निरंतर लगे सभी सरकारी अधिकारियों एवं कार्मिकों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान भी  अपने घरों से दूर रहते हुए धराली एवं अन्य आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में निरंतर पूरे मनोयोग से कार्य करते हुए सभी अधिकारियों एवं कार्मिक, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, विभिन्न एजेंसियों एवं सेना के जवानों ने जो हिम्मत दिखाई है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पौड़ी से भी आपदा रावत बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी पौड़ी श्रीमती स्वाति भदौरिया ने बताया कि पौड़ी के 338 गांव आपदा प्रभावित हैं। आपदा प्रभावित सैंजी गांव के क्षतिग्रस्त घरों का आकलन कर दिया गया है। अभी तक प्रभावितों को ₹50.86 लाख का मुआवजा वितरण कर दिया गया है। जनपद में राहत कार्य मिशन मोड पर संचालित किया जा रहे हैं।

इस दौरान बैठक में मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, डीजीपी श्री दीपम सेठ, प्रमुख सचिव श्री आर. के सुधांशु सहित सभी संबंधित विभागों के सचिव, अपर सचिव, वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी उत्तरकाशी, पौड़ी तथा धराली के ग्राम प्रधान तथा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंडियों को घुसपैठिया बताने के आरोप पर भड़के मुख्यमंत्री धामी, अखिलेश यादव से सार्वजनिक माफी की मांग-Newsnetra

रेखा आर्या केस में बड़ा खुलासा, पति पर चार कंपनियों से निदेशक पद से हटाने का आरोप; SIT खंगाल रही दस्तावेज-Newsnetra

सूक्ष्म से विराट तक की यात्रा! क्या ध्यान से खुल सकते हैं ब्रह्मांड के रहस्य ? -Newsnetra

Aaj ka Rashifal 25 October 2026 : क5सा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदार के दर्शन, स्वच्छ और नशामुक्त उत्तराखंड की अपील-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, कहा—धराली के लोगों का होगा बेहतरीन विस्थापन, सीएम धामी ने आपदा कंट्रोल रूम से की समीक्षा
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 2 3
उत्तराखंडियों को घुसपैठिया बताने के आरोप पर भड़के मुख्यमंत्री धामी, अखिलेश यादव से सार्वजनिक माफी की मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 25, 2026
feature image 1 4
रेखा आर्या केस में बड़ा खुलासा, पति पर चार कंपनियों से निदेशक पद से हटाने का आरोप; SIT खंगाल रही दस्तावेज-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 25, 2026
feature image 30
सूक्ष्म से विराट तक की यात्रा! क्या ध्यान से खुल सकते हैं ब्रह्मांड के रहस्य ? -Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 25, 2026
Aaj ka Rashifal 25 October 2026
Aaj ka Rashifal 25 October 2026 : क5सा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 25, 2026
feature image 6 1
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदार के दर्शन, स्वच्छ और नशामुक्त उत्तराखंड की अपील-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 24, 2026
feature image 5 1
6 नवंबर को देहरादून आएंगे अमित शाह, उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 24, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?