हरिद्वार में सीएम धामी ने की कांवड़ और कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा, कहा-पूर्वजों के नियमों का पालन करें-Newsnetra
सीएम पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने होटल अलकनंदा के बाहर कुंभ मेले के लिए किया हरिद्वार ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर योजना से बनाए जाने वाले 213 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास किया
इनमें प्रशासनिक मार्ग के निर्माण का भूमिपूजन और हरकी पैड़ी पुनर्विकास, हरकी पैड़ी के उत्तर क्षेत्र के पुनर्विकास और रोड़ी बेलवाला पुनर्विकास परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस दौरान उन्होंने कांवड़ और कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा भी की। कहा कि कांवड़ यात्री पूर्वजों की ओर से बनाए गए नियमों का पालन करें।





