By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: देहरादून में रीया थापा की मौत पर कांग्रेस ने निकला कैंडल मार्च, कांग्रेस ने पेपर लीक पर केंद्र सरकार को घेरा और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की- Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > देहरादून में रीया थापा की मौत पर कांग्रेस ने निकला कैंडल मार्च, कांग्रेस ने पेपर लीक पर केंद्र सरकार को घेरा और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की- Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीतीशिक्षा

देहरादून में रीया थापा की मौत पर कांग्रेस ने निकला कैंडल मार्च, कांग्रेस ने पेपर लीक पर केंद्र सरकार को घेरा और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की- Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/07/04 at 9:48 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
9316419b fac3 49cb b7a4 be629df86a82 1
SHARE

देहरादून में रीया थापा की मौत पर कांग्रेस ने निकला कैंडल मार्च, कांग्रेस ने पेपर लीक पर केंद्र सरकार को घेरा और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की- Newsnetra

रीया थापा की मौत देश की चरमराई शिक्षा व्यवस्था पर एक दर्दनाक सवाल — वैभव वालिया

नीट पेपर लीक और परीक्षा घोटालों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ आज राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में देहरादून की छात्रा रीया थापा के निवास पूजा विहार से एक भावपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान रिया के परिजन, रिश्तेदार, स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

thumbnail 99056982 abbc 48ca 889a 4ed6c9d62971
9316419b fac3 49cb b7a4 be629df86a82
thumbnail 681140c1 0195 4940 b766 f89be171ee88
thumbnail 2fcb6cdc b149 44bc a50e e04dd4b1ff2c

इस अवसर पर वैभव वालिया ने कहा कि रिया थापा की असमय मृत्यु केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे देश की शिक्षा व्यवस्था की विफलता का दर्दनाक प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने, भ्रष्टाचार और सरकारी लापरवाही ने लाखों युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। वर्षों की मेहनत करने वाले छात्रों का विश्वास व्यवस्था से उठ चुका है और उनके सपनों के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जब देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने में सरकार असफल रही है, तब इसकी नैतिक जिम्मेदारी केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि धर्मेंद्र प्रधान तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें और परीक्षा प्रणाली में हुए सभी घोटालों की सर्वोच्च स्तर पर निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए।

वैभव वालिया ने कहा कि आज देश का युवा निराशा, असुरक्षा और अविश्वास के माहौल में जी रहा है। बार-बार होने वाले पेपर लीक केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों पर सीधा हमला हैं। यदि समय रहते कठोर सुधार नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ियों का शिक्षा व्यवस्था से भरोसा पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी रिया थापा सहित उन सभी विद्यार्थियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है जिन्होंने परीक्षा व्यवस्था से जुड़े विवादों और तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच अपनी जान गंवाई। पार्टी शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक युवाओं की आवाज़ बुलंद करती रहेगी।

कैंडल मार्च में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने, पेपर लीक माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की।इस कैंडल मार्च में उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी,हरेन्द्र गोसाई,एनएसयूई अध्यक्ष विकास नेगी, मंजू त्रिपाठी, पार्षद प्रत्याशी अमन सिंह,पियूष गौड़,ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र पवार , गोरखा संघ अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग,अनिल थापा,विष्णु प्रसाद गुरुंग, स्व०रिया थापा की बड़ी बुआ भारती बस्नेत, मंझली बुआ आरती राणा,छोटी बुआ बिंदु गिरी,प्रदेश महामंत्री सीताराम नौटियाल,प्रकाश नेगी,मेघ बहादुर थापा,सिद्धार्थ वर्मा, स्वाति नेगी, पार्षद शहजाद , चरणजीत कौशल,डिंपल सिंह, राव नसीम, पूर्व जिला पंचायत श्याम सिंह बिष्ट, रामसूरत ,नानक चंद , राजेश भट्ट विनीत गुरुंग, सुरेंद्र सिंह बिष्ट ,राव नसीम इत्यादि मौजूद रहे।

गरिमा मेहरा दसौनी

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून में वंदे मातरम कैंप 2026-27 का समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की झलक-Newsnetra

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सख्त, शासन स्तर पर लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश-Newsnetra

सीएम धामी का SC-ST समाज से संवाद, बोले- हर वर्ग और क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता-Newsnetra

चारधाम यात्रा ने रचा नया इतिहास, 56.18 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए धामों के दर्शन-Newsnetra

देहरादून में 8-9 अक्टूबर को लगेगा सेब महोत्सव 3.0, हर्षिल-चकराता के ए-ग्रेड सेब और पहाड़ी कीवी होंगे खास आकर्षण-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

838716745 1594440942151139 1705474027943421914 n
देहरादून में वंदे मातरम कैंप 2026-27 का समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की झलक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
836459660 1131258576253478 6674753669631477920 n
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सख्त, शासन स्तर पर लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
836881928 27679290255078625 753887268736448283 n
सीएम धामी का SC-ST समाज से संवाद, बोले- हर वर्ग और क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 6, 2026
images 3
चारधाम यात्रा ने रचा नया इतिहास, 56.18 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए धामों के दर्शन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 6, 2026
gi ezgifcom optimize1747484354 1759922241
देहरादून में 8-9 अक्टूबर को लगेगा सेब महोत्सव 3.0, हर्षिल-चकराता के ए-ग्रेड सेब और पहाड़ी कीवी होंगे खास आकर्षण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
harathavara ma hathasa 50568677f74fabdd333b1ac809615037
हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: बस की चपेट में आने से एयरफोर्स जवान की मौत, साथी गंभीर घायल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?