By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: अनुपूरक पोषाहार योजना को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : मनवीर सिंह चौहान-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > अनुपूरक पोषाहार योजना को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : मनवीर सिंह चौहान-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

अनुपूरक पोषाहार योजना को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : मनवीर सिंह चौहान-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/09/25 at 9:54 PM
News Netra Admin
Share
7 Min Read
IMG 20240925 WA0082
SHARE

अनुपूरक पोषाहार योजना को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : मनवीर सिंह चौहान-Newsnetra

बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापरक प्रोसेस्ड भोजन देने में सरकार प्रतिबद्ध

न किसी एजेंसी को बँटा काम न छिना  किसी का रोजगार

भाजपा सरकार में आत्म निर्भर हो रही है मातृशक्ति , विपक्ष इस सच को स्वीकारने में असमर्थ : चौहान

देहरादून 25 सितंबर। भाजपा ने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अनुपूरक पोषाहार योजना को लेकर कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उत्तराखंड मे महिला उत्थान के लिए चलायी जा रही अनेक योजनाएं बेमिशाल है और धामी सरकार महिला  सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने कहा कि योजना मे न अभी किसी एजेंसी को काम दिया गया है और न ही किसी का रोजगार छीना जा रहा हैं। केंद्र सरकार एवं न्यायलय के निर्देशानुसार ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापरक प्रोसेस्ड भोजन दिया जाना है, जिसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

पार्टी मुख्यालय में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर इस पूरे मुद्दे को लेकर भ्रामक वातावरण तैयार करने का आरोप लगाया। साथ ही स्पष्ट किया कि राज्य सरकार बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है। इसी के  तहत भारत सरकार की गाइडलाइन और न्यायालय के निर्देशानुशार निर्धारित गुणवत्ता के साथ प्रोसेस्ड फूड दिया जाना है। लेकिन विगत कुछ दिनों से विपक्ष द्वारा भ्रामक तथ्य परोसे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आरोप पूरी  तरह निराधार एवं असत्य है कि इस कार्य की टैण्डर प्रकिया से 40000 से अधिक महिलाओ पर स्वरोजगार का संकट है या तीन केन्द्रीय संस्थानो मे से एक संस्थान पर विचार किया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य मे भारत सरकार के निर्देशानुसार अनुपूरक पोषाहार की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी अनिवार्य है जिसमे स्पष्ट निर्देश है कि पोषाहार माइक्रोन्यूट्रिएंट फोर्टीफाईड एनर्जी डेन्स फूड के रुप में दिया जाना होगा। जिसमें अनुपूरक पोषहार तैयार करने में गेहू आधारित कार्यकम के अन्तर्गत उपलब्ध करवाये जाने वाले गेहूँ एवं चावल का उपयोग किया जाना अनिवार्य है अर्थात इस खाद्यान में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अन्य खाद्यान को सम्मिलित करते हेतु निर्धारित रेसपी तैयार की जायेगी जो प्रोशेस्ड फूड के रुप में होगी। वहीं इस संबंध में उच्चततम न्यायालय के निर्देश हैं कि निर्धारित रेसपी आटोमेटिक मशीन से तैयार की जायेगी जिससे खाद्यन संकमित न हो सके। जो किसी तकनीकी संस्था के माध्यम से ही सुनिश्चित किया जा सकता है और उसमे केन्द्रीय ऐजेन्सी के चयन पर विचार किया जा रहा है।

वहीं वर्तमान अनुपूरक पोषाहार की व्यवस्था में कोई एसएचजी समूह कार्यरत नहीं है इसलिए किसी के स्वरोजगार को छीनने का प्रश्न ही नहीं है। पूर्व प्रचलित टीएचआर की व्यवस्था में पूरे राज्य में लगभग 188 स्वयं सहायता समूह ही माता समितियो के माध्यम से टीएचआर की आपूर्ति कर रहे थे वह मात्र कुछ जनपदो तक ही सीमित थे। अधिकतर जनपदों में माता समिति ही खाद्यान की आपूर्ति कर रही थी। इसलिए यह पूर्णतया असत्य व निराधार है कि 40000 महिलाओ का रोजगार छीना जा रहा है। पूर्व मे जो समूह कार्य कर रहे थे वह भी खाद्यान्न सामग्री बाजार से ही क्रय कर रहे थे जिससे निर्धारित धनराशि मे भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटीन एवं कैलोरी लाभार्थियों को नही मिल रहा था। कोई भी समूह पोषाहार उत्पादन प्रकिया में सम्मिलित नहीं था।

उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारी सरकार का महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य के लिये समर्पित है। जिसका पहला उद्देश्य उनके पोषण एवं स्वास्थ की चिंता करना है। हम चाहते हैं कि राज्य के लगभग 7.50 लाख लाभार्थियों को निर्धारित मानक अनुसार पोषाहार उपलब्ध करवाया जाए । ताकि कुपोषण एवं एनीमिया जैसी समस्याओ से राज्य को मुक्ति दिलाई जा सके।

साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य द्वारा प्रस्तावित प्रक्रिया से बहुत लाभ प्राप्त होंगे। जैसे लाभार्थियो को सुरुचिपूर्ण एवं निर्धारित मानक के अनूसार पोषाहर उपलब्ध होगा। पोषाहार की सामग्री तैयार करने मे स्थानीय खाद्यान्न का उपयोग होगा, जिसका लाभ यहां के स्थानीय किसानों को भी मिलेगा। विभिन्न प्रकार की सामग्री, मौसम के अनुसार बदल-बदल कर दी जायेगी। वर्तमान मे निर्धारित धनराशि के अन्तर्गत निर्धारित प्रोटीन एवं कैलोरी उपलब्ध करवाया जाना असम्भव हो रहा है इसकी प्रतिपूर्ति होगी। चयनित एजेन्सी राज्य मे निर्माण यूनिट भी स्थापित करेगी जिससे उत्तराखण्ड के
योजना से बेरोजगारों हेतु रोजगार का भी सृजन होगा । वहीं बजट उपलब्ध न होने पर भी भारत सरकार की संस्था के माध्यम से अनुपूरक पोषाहार की आपूर्ति अबाध्य रूप से जारी रहेगी। भारत सरकार की संस्था के माध्यम से अनुपूरक पोषाहार की आपूर्ति होने पर उच्च स्तरीय अनुश्रवण सुनिश्चित करते हुए पोषाहार की गुणवत्ता का स्तर ऊँचा रखा जाना सुलभ होगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार पोषाहार की लैब टेस्टिंग नियमित रूप से सुनिश्चित होगी ताकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का शत-प्रतिशत अनुपालन हो सके।

उन्होंने तंज किया कि हमेशा अपने अपने बेटे बेटियों को आगे बढ़ाने की चिंता करने वाली कांग्रेस के लिए राज्य की लाखों माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता करने की उम्मीद करना बेमानी है। प्रदेशवासी भी कांग्रेस पार्टी के भ्रम और झूठ की नकारात्मक राजनीति से अच्छी तरह वाकिफ हैं । लिहाजा विपक्ष को भी राज्यहित में दलगत राजनीति से ऊपर उठते हुए प्रत्येक नई प्रक्रिया को संदेह के चश्मे से नही देखना चाहिए। राज्य मे महिला उत्थान के लिए सरकारी सेवाओं मे नियुक्ति के लिए महिलाओं को क्षेतिज आरक्षण, लखपति दीदी योजना, बिना ब्याज ऋण सहित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के इतर भी कई योजनाएं संचालित हो रही है। मातृ शक्ति अब आत्म निर्भर हो रही है और विपक्ष इस सच को स्वीकार नही कर पा रहा है।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

रेखा आर्य मामले में बड़ी कार्रवाई: गिरधारी लाल साहू और भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार, देहरादून पुलिस की SIT ने दबोचा-Newsnetra

भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर सीएम धामी से मिला उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं-Newsnetra

18 दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी मां गंगा की अविरल धारा, दीपावली पर श्रद्धालु लगा सकेंगे आस्था की डुबकी-Newsnetra

दीपावली में क्या-क्या सावधानियां बरतें ? पटाखों, खानपान और स्किन का कैसे रखें खास ध्यान, जानिए डॉ. महेंद्र राणा से-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 8 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, अनुपूरक पोषाहार योजना को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : मनवीर सिंह चौहान
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 21
रेखा आर्य मामले में बड़ी कार्रवाई: गिरधारी लाल साहू और भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार, देहरादून पुलिस की SIT ने दबोचा-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती November 8, 2026
feature image 20
भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर सीएम धामी से मिला उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक November 8, 2026
feature image 19
18 दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी मां गंगा की अविरल धारा, दीपावली पर श्रद्धालु लगा सकेंगे आस्था की डुबकी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन सामाजिक November 8, 2026
feature image 18
दीपावली में क्या-क्या सावधानियां बरतें ? पटाखों, खानपान और स्किन का कैसे रखें खास ध्यान, जानिए डॉ. महेंद्र राणा से-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ November 8, 2026
Aaj ka Rashifal 8 November 2026
Aaj ka Rashifal 8 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 8, 2026
feature image 17
दीपावली पर RSS कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?