By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति गैरोला ने मुंडाया सिर
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति गैरोला ने मुंडाया सिर
उत्तराखंड

कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति गैरोला ने मुंडाया सिर

News Netra
Last updated: 2023/09/21 at 4:41 PM
News Netra
Share
7 Min Read
IMG 20230921 WA0024
SHARE

कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति गैरोला ने मुंडाया सिर

कहा एक तरफ़ भाजपा महिला आरक्षण बिल लाने की बात कर रही है, दूसरी तरफ महिलाओं का लगातार अपमान कर रही है

(संवाददाता रितिका पायल राणा) देहरादून :- प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में राज्य व केन्द्र सरकार के नीतियों के खिलाफ सैकडों महिला कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया। इस असवर पर रौतेला ने कहा कि कांग्रेस पाटर्ी्र उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराये जाने की मांग लगातार राज्य व केन्द्र सरकार से करती आ रही है परन्तु आजतक उनके परिवार को न्याय नही मिल पाया है। उन्होंने कहा मणीपुर में जिस तरह से महिलाओं को सरकार के नाक के नीचे निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया गया यह देश को शर्मशार करने वाला काण्ड था,

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

IMG 20230921 WA0022

परन्तु आज तक उन महिलाओं को न्याय नही मिल पाया है। उन्होंने कहा राज्य में भर्ती घोटाला जिसमें भाजपा के नेता स्वयं संलिप्त रहे हैं, महंगाई, बेरोजगारी, अंकिता भण्डारी काण्ड में वीआईपी का नाम अभीतक उजागर नही हो पाया, सरकार की लचर व्यवस्था के कारण डेंगू महामारी का प्रकोप लगातार बढ रहा है। केन्द्र सरकार ने अग्निवीर भर्ती जैसी योजना लाकर देश के युवाओं के साथ धोखा कर छलने का काम किया है। उन्होंनेे राज्य के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि भाजपा के जनविरोधी नीतियों खिलाफ सड़कों में उतरकर आन्दोलन करें ताकि देश व राज्य में हो रहे अत्याचार का बदला लिया जा सके।

IMG 20230921 WA0020

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि अंकिता हत्याकाण्ड मानवता के लिए शर्मसार करने वाला तथा देवभूमि उत्तराखण्ड की अस्मिता को कलंकित करने वाली घटना है जिसके लिए दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए जिससे ऐसा अपराध करने वालों को सबक मिल सके। करन माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें लगातार बढती जा रही हैं। भाजपा नेता के रिजार्ट में राज्य की बेटी अंकिता भण्डारी के साथ हुई जघन्य अपराध की घटना के उपरान्त सरकार द्वारा रातोंरात सबूत नष्ट करने का काम किया गया उससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार में अपराधियों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है।

IMG 20230921 WA0023

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा रिसॉर्ट पर बुल्डोजर फिराने के आदेशों से इनकार किया जा रहा है तथा भाजपा सरकार सबूत नष्ट करने के बाद अपनी पीठ थपथपा रही है। उन्होंने कहा कि इस जघन्य आपराधिक घटना में शामिल सभी लोगों के नामों का खुलासा होना चाहिए जिसके लिए कांग्रेस पार्टी इस जघन्य हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराने की मांग करती आ रही है। परन्तु सरकार अपने लोगों के बचाने के लिए सीबीआई जॉच करने से कतरा रही है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव देश के उत्थान के लिए काम किया है और करती रहेगी। उन्होंने कहा आज भी कांग्रेस पार्टी अपनी उन्हीं गौरवशाली परम्पराओं का निर्वहन करती आ रही है। देश को आजाद कराने के बाद कंाग्रेस पार्टी ने पं0 जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व से शुरू कर सत्ता के लगभग 50 वर्षों के सफर में भारत वर्ष को दुनियां के सामने एक ताकतवर शक्ति के रूप में खड़ा करने का काम किया है परन्तु आज सत्ता में बैठी ताकतें देश के सर्वधर्म संभाव को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में उसका डटकर मुकाबला करना हैै।

IMG 20230921 WA0021

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड में कानून व्यवस्था नाम चीज नही है जहॉ तहॉ आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार किये जा रहे हैं और उन्हें न्याय दिये जाने के बजाय उनका और अधिक उत्पीड़न किया जा रहा है। राज्य सरकार विकास के नाम पर डुगडुगी पीट रही है परन्तु विकास कहीं दिख नही रहा है। उन्होंने कहा सरकार के नाक के नीचे राजधानी देहरादून के सड़कों पर एक-एक फीट के गड्डे देखे जा सकते हैं। आये दिन रोज कोई ना कोई घटना हो रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश की सार्वजनिक सम्पत्यिों को बेचकर अपने चहेते लोगों को बॉट दिये है।
इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी ने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जहॉ-तहॉ परेशान किया जा रहा है जिसे वर्दास्त नही किया जायेगा। यदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अन्याय किया गया तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक मजबूती के साथ लड़ने का काम करेगी।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा देश की जनता के सामने आ चुका हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की जनता को ठगने और छलने का काम किया है। इसका बदला देश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में देगी।

भाजपा सरकार के नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला एवं महामंत्री शिवानी थपलियाल मिश्रा ने अंकिता भण्डारी को न्याया दिये जाने हेतु अपना सिर मुडवाकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। तत्पश्चात पुलिस द्वारा सभी महिला प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले जाया गया।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री विजय सारस्वत, पूर्व विधायक संजीव आर्य, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर ंिसह गोगी, मीना रावत, नजमा खान, आशा मनोरमा डोबरियाल, प्रतिमा सिंह, सुजाता पॉल उर्मिला थापा, दर्शन लाल, मोहित उनियाल, सुशीला बेलवाल, उषा रावत, अनुराधा तिवाड़ी, कमजीत कौर, पूनम कैन्यूरा, रेनू नेगी, इन्दू पंवार, अन्जू मिश्रा, संतोष चौहान, अल्का लाम्बा, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीलम रावत, अंशुल त्यागी, किशोरी देवी, रेखा सोनकर, मीना शर्मा, पूनम ंिसह, मुन्नी बिष्ट, आशा रावत, रेखा ढींगरा, तनिषा रावत, कविता माही, कैलाशी देवी, शीशपाल सिंह बिष्ट, राजेश चमोली, मुकेश नेगी, प्रदीप थपलियाल, महन्त विनय सारस्वत, आदि सैकड़ों महिलायें उपस्थित थे।

logofinal
News Netra

You Might Also Like

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदार के दर्शन, स्वच्छ और नशामुक्त उत्तराखंड की अपील-Newsnetra

6 नवंबर को देहरादून आएंगे अमित शाह, उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर-Newsnetra

अंकिता न्याय यात्रा में भिड़े कांग्रेस के गुट, प्रीतम सिंह ने संभाला मोर्चा-Newsnetra

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की नई टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, 6 लोग थे सवार-Newsnetra

देहरादून के समर वैली स्कूल में हंगामा, छात्राओं से बदसलूकी के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Congress Mahila Morcha, Dehradun News, President Jyoti Gairola, Uttrakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 6 1
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदार के दर्शन, स्वच्छ और नशामुक्त उत्तराखंड की अपील-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 24, 2026
feature image 5 1
6 नवंबर को देहरादून आएंगे अमित शाह, उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 24, 2026
feature image 4 1
अंकिता न्याय यात्रा में भिड़े कांग्रेस के गुट, प्रीतम सिंह ने संभाला मोर्चा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 24, 2026
feature image 3 1
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की नई टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, 6 लोग थे सवार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 24, 2026
feature image 2 2
देहरादून के समर वैली स्कूल में हंगामा, छात्राओं से बदसलूकी के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 24, 2026
feature image 1 3
बदरीनाथ धाम पहुंचे उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती October 24, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?