राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, सैलजा पहुंचीं गैरसैंण-Newsnetra
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा आज गैरसैंण पहुंचीं। यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। वह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी उत्तराखंड दौरे की तैयारियों का जायजा लेने यहां पहुंचीं हैं।
राहुल गांधी के चार जून को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे को सफल बनाने के लिए कांग्रेस तैयारी कर रही है। इसके लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा ने पौड़ी में सभा स्थल का निरीक्षण करने के बाद गैरसैंण में एक दिवसीय विश्राम किया
भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
मंगलवार सुबह सैलजा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ विधानसभा परिसर का भ्रमण किया। बाद में अल्मोड़ा जाते समय गैरसैंण मुख्य तिराहे पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी





