नौकरी से निकाले जाने पर बीएसएनएल टावर पर चढ़ा संविदा कर्मचारी, नई टिहरी में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा-Newsnetra
नई टिहरी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब उप निबंधक घनसाली तहसील में नौकरी से निकाले जाने से आक्रोशित कर्मचारी बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड वा एसडीआरएफ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए।
बता दें कि कर्मचारी नरोत्तम प्रसाद गैरोला, ग्राम भांगला पट्टी दोगी नरेंद्रनगर उप निबंधक घनसाली में संविदा पर तैनात था। जो अपनी नौकरी समाप्त किए जाने से नाराज बताया जा रहा है।
आक्रोश में उसने बीएसएनएल टावर पर चढ़कर विरोध जताना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और अन्य संबंधित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार व्यक्ति को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर टावर के आसपास लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है तथा किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।





