By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा, साइबर ठगों ने रिटायर्ड डिप्टी GM से ठगे 52.97 लाख-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा, साइबर ठगों ने रिटायर्ड डिप्टी GM से ठगे 52.97 लाख-Newsnetra
उत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताज़ा खबर

शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा, साइबर ठगों ने रिटायर्ड डिप्टी GM से ठगे 52.97 लाख-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/12/15 at 11:05 AM
News Netra Admin
Share
2 Min Read
1200 675 25023599 thumbnail 16x9 cyber
SHARE

शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा, साइबर ठगों ने रिटायर्ड डिप्टी GM से ठगे 52.97 लाख-Newsnetra

देहरादून में साइबर ठगों ने रक्षा सार्वजनिक उपक्रम से सेवानिवृत्त उप महाप्रबंधक को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 52.97 लाख रुपये ठग लिए। नेहा नोमुरा नामक महिला ने वाट्सएप पर संपर्क किया और शेयर मार्केट में निवेश के प्लान भेजे। पीड़ित ने 52.97 लाख रुपये जमा कराए, लेकिन रकम निकालने के समय और पैसे की मांग की गई, जिसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

साइबर ठगों ने रक्षा सार्वजनिक उपक्रम से सेवानिवृत्त उप महाप्रबंधक को शेयर मार्केट में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 52.97 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

पुलिस को दी तहरीर में अरुण कुमार निवासी केदारपुरम ने बताया कि वह बंगलुरू स्थित रक्षा सार्वजनिक उपक्रम से उप महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हैं।

अक्टूबर माह में नेहा नोमुरा नामक महिला ने उनसे वाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया और शेयर मार्केट के बारे में जानकारी देते हुए कई प्लान भेजे।

पांच नवंबर को नेहा नोमुरा ने नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड का सेबी का पंजीकरण प्रमाणपत्र भेजा, जिस पर कार्यालय का पता वर्ली, मुंबई लिखा था।

इसके बाद नेहा ने उन्हें लिंक भेजा और पंजीकरण करा दिया। महिला ने उन्हें ट्रेडिंग शुरू करने के लिए 5000 रुपये जमा करने के लिए कहा। पांच नवंबर को उन्होंने 5000 रुपये जमा कर दिए। इसके बाद उन्होंने पांच नवंबर से चार दिसंबर तक कुल 36 लेनदेन किए और कुल 52.97 लाख रुपये जमा कराए।

चार दिसंबर को उन्होंने अपनी रकम निकालने का अनुरोध किया तो ठगों ने सेवा शुल्क जमा करने को कहा।

आठ दिसंबर को उन्होंने नेहा नोमुरा से संपर्क किया तो उसने कहा कि रकम निकालने से पहले डेढ़ लाख रुपये और जमा करने होंगे। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ₹161.96 करोड़ ट्रांसफर-Newsnetra

चमोली हादसे पर CM धामी सख्त, दुर्घटना के कारणों की होगी विस्तृत जांच; पीड़ित परिवारों को मिलेगी मदद-Newsnetra

13 नवंबर को देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, देश-विदेश के प्रवासियों को मिलेगा आमंत्रण-Newsnetra

राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों में होगा एकता परेड-2026 का लाइव प्रसारण, पुलिसकर्मी लेंगे एकता की शपथ-Newsnetra

उत्तराखंड में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा! बद्रीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 5 तीर्थयात्री और पायलट थे सवार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा, साइबर ठगों ने रिटायर्ड डिप्टी GM से ठगे 52.97 लाख
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 7
उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ₹161.96 करोड़ ट्रांसफर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 30, 2026
feature image 6
चमोली हादसे पर CM धामी सख्त, दुर्घटना के कारणों की होगी विस्तृत जांच; पीड़ित परिवारों को मिलेगी मदद-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 30, 2026
feature image 5
13 नवंबर को देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, देश-विदेश के प्रवासियों को मिलेगा आमंत्रण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 30, 2026
feature image 4 1
राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों में होगा एकता परेड-2026 का लाइव प्रसारण, पुलिसकर्मी लेंगे एकता की शपथ-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 30, 2026
feature image
उत्तराखंड में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा! बद्रीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 5 तीर्थयात्री और पायलट थे सवार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 30, 2026
feature image 2 1
उर्मिला सनावर को नहीं मिली राहत, जमानत पर अब 31 अक्टूबर को होगी सुनवाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 30, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?