कालसी-चकराता मार्ग पर जोहड़ी के पास गदेरे में आया मलबा, बीच में फंसी सवारियों से फंसी कार-Newsnetra
विकासनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जोहड़ी के पास अचानक गदेरे में पानी और मलबा आने से एक कार बीच धारा में फंस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में गदेरों और नालों में अचानक जलस्तर बढ़ने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और गदेरों को पार करने से बचने तथा यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।





