देहरादून: कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत! लैंड फ्रॉड मामले में गिरफ्तारी पर रोक-Newsnetra
देहरादून: कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत! गिरफ्तारी पर लगी रोक! लैंड फ्रॉड मामले में नेगी के खिलाफ कुर्की के बाद था गिरफ्तारी का सर्च वारंट! सूरत सिंह नेगी की बेटी आकांक्षा नेगी बोली: सत्य की हमेशा से होती आयी है जीत! आगे भी न्यायालय पर है पूरा भरोसा!
थाना रायपुर, देहरादून में FIR No. 338/2026 लगी है – BNS की धारा 318(4), 336(2), 338, 340(2) में। शिकायत Collection Amin ने की है।
आरोप था कि – खाता नं. 170, खसरा नं. 289/1 के 1/4 हिस्से पर कुर्की का आदेश होने के बाद भी याचिकाकर्ता ने फर्जी दस्तावेज बनाकर उस जमीन की बिक्री कर दी।
याचिकाकर्ता का पक्ष:
वकील भूपेश कांडपाल जी ने कहा – याचिकाकर्ता ने कुर्की के बाद कोई भी बैनामा नहीं किया है, ये रिट में साफ लिखा है।
कोर्ट ने सरकार से निर्देश लेने को कहा था। आज सरकार ये नहीं बता पाई कि कुर्की के बाद वाकई कोई बैनामा हुआ है।
कोर्ट को लगा कि मामले में दम है और गहराई से सुनवाई जरूरी है।
- सरकार को 3 हफ्ते में जवाब (काउंटर एफिडेविट) दाखिल करना है
- अगली तारीख – 16 सितंबर 2026
तब तक गिरफ्तारी पर रोक: याचिकाकर्ता को इस FIR में अगली तारीख तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, बशर्ते वो जांच में सहयोग करे।





