By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: देहरादून: विद्यालयों में कोटिकरण विसंगतियों के समाधान हेतु शिक्षा मंत्री के निर्देश-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > देहरादून: विद्यालयों में कोटिकरण विसंगतियों के समाधान हेतु शिक्षा मंत्री के निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरशिक्षा

देहरादून: विद्यालयों में कोटिकरण विसंगतियों के समाधान हेतु शिक्षा मंत्री के निर्देश-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/04/25 at 6:54 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20250425 WA0078
SHARE

देहरादून: विद्यालयों में कोटिकरण विसंगतियों के समाधान हेतु शिक्षा मंत्री के निर्देश-Newsnetra

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों के कोटिकरण की विसंगतियों को दूर किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को कोटिकरण के ठीक से जांच पड़ताल करने के निर्देश दिये गये हैं। विद्यालयों में लम्बे समय से गायब चल रहे शिक्षकों व कर्मचारियों को बर्खास्त करने को भी अधिकारियों को कहा गया। इसके अलावा विद्यालयों में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें समय पर पहुंचाने और छात्र-छात्राओं को वितरित करने के निर्देश भी बैठक में दिये गये।

IMG 20250425 WA0081

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरूवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के सभागार में शिक्षा विभाग की मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक ली। जिसमें विभागीय उच्चाधिकारी सहित गढ़वाल मंडल के जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में डॉ. रावत ने विद्यालयों के कोटिकरण विसंगतियों पर भारी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्ममों से उन्हें विद्यालयों के गलत कोटिकरण की शिकायत मिली है, जिसका पुनः परीक्षण किया जाना जरूरी है। इसके लिये उन्होंने महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को प्रकरण की जांच कर मानकानुसार विद्यालयों के कोटिकरण करने के निर्देश दिये। बैठक में विभागीय मंत्री ने विद्यालयों से लम्बे समय से गैरहाजिर शिक्षकों एवं कार्मिकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षकों व कार्मिकों का जनपद व विकासखण्डवार सूची तैयार कर महानिदेशालय को उपलब्ध कराई जाय। साथ ही स्वैच्छिक व अनिवार्य सेवानिवृत्ति के प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने और शिक्षण कार्य में अक्षम शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के निर्देश भी दिये। विभगाय मंत्री डॉ. रावत ने विद्यालयों में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें के प्राप्ति व वितरण की समीक्षा करते हुये विभागीय अधिकारियों को कक्षा-01 से लेकर कक्षा-12 तक की समस्त विषयों पाठ्य पुस्तकें अनिवार्य रूप से विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को वितरित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पाठ्य पुस्तकों को समय पर वितरण न किये जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। इसके अलावा उन्होंने बैठक में कलस्टर विद्यालयों, पीएम-श्री विद्यालयों, डी व सी श्रेणी के विद्यालयों की समीक्षा कर अधिकारियांं को विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा निर्माणाधीन कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने आगामी परिषदीय परीक्षाओं के तहत इंटर व हाईस्कूल में प्रत्येक विकासखण्ड से कम से कम एक-एक छात्र का चयन श्रेष्ठता सूची में सुनिश्चित करने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा। इसके अलावा विकासखण्ड स्तर पर शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हेतु प्रस्ताव तैयार करने, मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

इस अवसर पर सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक मुकुल सती, निदेशक संस्कृत शिक्षा डॉ. आनंद भारद्वाज, अपर निदेशक गढ़वाल कंचन देवराड़ी, अपर निदेशक एससीईआरटी पदमेन्द्र सकलानी, एपीडी समग्र शिक्षा कुलदीप गैरोला, गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।”

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों की समीक्षा की-Newsnetra

सैनिकों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाई दीपावली, जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई-Newsnetra

उत्तराखंड 23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर रेप का आरोप, बोलीं- मेरे बेटे को पिता का नाम चाहिए-Newsnetra

राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा फैसला, दो आंदोलनकारियों को ₹20 हजार की अतिरिक्त सहायता-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को दी दीपावली की शुभकामनाएं-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Here are some suggested tags: **देहरादून, newsnetra, कोटिकरण, गढ़वाल मंडल, पाठ्य पुस्तकें, पीएम-श्री विद्यालय**, मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति, विद्यालयी शिक्षा, विद्यालयों की समस्याएँ, विभागीय बैठक, विभागीय सुधार, शिक्षकों की बर्खास्तगी, शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग, शैक्षिक सुधार, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों की समीक्षा की-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
feature image 14
सैनिकों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाई दीपावली, जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक November 7, 2026
img 2432 1
उत्तराखंड 23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर रेप का आरोप, बोलीं- मेरे बेटे को पिता का नाम चाहिए-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
feature image 7 4
राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा फैसला, दो आंदोलनकारियों को ₹20 हजार की अतिरिक्त सहायता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक November 7, 2026
feature image 6 4
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को दी दीपावली की शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
feature image 5 4
उत्तराखंड में लोअर PCS 2026 का विज्ञापन जारी, 54 पदों पर भर्ती; 26 नवंबर तक करें आवेदन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा November 7, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?