By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: देहरादून मेयर चुनाव: ग्रीन एजेंडा पर केंद्रित संवाद में हरियाली और विकास पर जोर-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > देहरादून मेयर चुनाव: ग्रीन एजेंडा पर केंद्रित संवाद में हरियाली और विकास पर जोर-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

देहरादून मेयर चुनाव: ग्रीन एजेंडा पर केंद्रित संवाद में हरियाली और विकास पर जोर-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/01/18 at 9:35 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20250118 WA0099 1
SHARE

देहरादून मेयर चुनाव: ग्रीन एजेंडा पर केंद्रित संवाद में हरियाली और विकास पर जोर-Newsnetra

प्रदेश की नगर निगम की सबसे हॉट सीट यानी राजधानी देहरादून का मेयर चुनाव सबसे रोचक बन गया है, जहां भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, और उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशियों के साथ-साथ कुल दस निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

इसी क्रम में, देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में देहरादून सिटीजन्स फोरम द्वारा “देहरादून ग्रीन एजेंडा” थीम पर मेयर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न वर्गों से भारी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। मेयर संवाद में बोलने वाले प्रत्याशियों का चयन पर्ची लाटरी द्वारा किया गया। सभी प्रतिभागियों ने देहरादून के इस किस्म के पहले आयोजन की सराहना की। मेयर प्रत्याशियों को अपनी बात रखने के निर्धारित 12 मिनट का समय दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी महापौर प्रत्याशियों ने अपने-अपने विज़न से सभी को अवगत कराया और यह बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य दून की हरियाली को बनाए रखना होगा। इसके अतिरिक्त, पार्किंग की व्यवस्था को प्राथमिकता देना और नालों में तब्दील हो चुकी नदियों को पुनः संवारना भी उनकी योजनाओं में शामिल है। सम्पूर्ण मेयर प्रत्याशी इन मूल मुद्दों पर देहरादून सिटीजन्स फोरम के दृष्टिकोण से सहमत नजर आए।

मेयर संवाद की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार वीरेंद्र पोखरियाल ने की, जिन्होंने शहर में अगले पांच वर्षों में 10 लाख पेड़ लगाने की योजना प्रस्तुत की। इसके अलावा, उन्होंने पॉलिथीन की समस्या को कारखानों में ही स्रोत पर रोकने और चुनाव जीतने के बाद वार्डों में जमीनी स्तर पर काम करने की बात कही।

दूसरे वक्ता के रूप में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रविंद्र आनंद सिंह ने देहरादून में अगले पांच वर्षों में पांच लाख सीसीटीवी कैमरे और 10,000 गाड़ियों के लिए पार्किंग व्यवस्था पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने किन्नर समाज के हित में कार्य करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रस्ताव रखा।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

पर्ची चयन के आधार पर अगला वक्तव्य उत्तराखंड क्रांति दल के कैप्टन बीरेंद्र सिंह बिष्ट ने दिया, जिसमें उन्होंने इको टास्क फोर्स का गठन करने, पॉलिथीन की समस्या को शहर की सीमाओं में रोकने और इंदौर के कचरा प्रबंधन मॉडल से सीखने का वादा किया। साथ ही, उन्होंने एक मजबूत भू कानून की भी पैरवी की।

अंत में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सौरभ थपलियाल ने अपनी पार्टी के संकल्प पत्र को दोहराते हुए सामुदायिक हॉल बनाने, साइकिल ट्रैक और वॉकिंग पाथ बनाने की बात की। संवाद के दौरान मलिन बस्तियों और राष्ट्रीय हरित अधिकरण की अगली सुनवाई, शहर में बढ़ते नशे और रिस्पना जैसी नदियों में पानी की गुणवत्ता के चिंताजनक सवालों को संवाद में पब्लिक ने अधिकांश उनसे सवाल दागे।

सभी महापौर प्रत्याशी अपने-अपने विज़न के साथ यह स्पष्ट करते हुए नजर आए कि दून की हरियाली को बनाए रखना उनका प्रमुख उद्देश्य होगा। इसके साथ ही, पार्किंग की व्यवस्था को प्राथमिकता देना और नालों में तब्दील हो चुकी नदियों को फिर से संवारने का काम किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत देहरादून सिटीजन्स फोरम के जगमोहन मेहंदीरत्ता और भारती जैन ने की, जबकि फोरम के ग्रीन एजेंडा पर जानकारी अनूप नौटियाल और फ्लोरेंस पांधी ने दी। मेयर संवाद की रूपरेखा को रितु चटर्जी और अनीश लाल ने साझा किया।

एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी विजय भट्टराई ने भी मेयर संवाद कार्यक्रम में अपने विचार रखे। कार्यक्रम में देहरादून सिटीजन्स फोरम के सदस्य सुधीर वढेरा, आशीष गर्ग, कुसुम कोहली, आशा रानी कपूर, अनूप बड़ोला, नितिन शाह, रमन्ना, डॉक्टर विमल नौटियाल, लोकेश ओहरी, सुनील नेहरू, रणबीर चौधरी, अनिल जग्गी, अभिषेक भट्ट, राजीव ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता रवि चोपड़ा, निर्मला बिष्ट, जयदीप सकलानी, प्रदीप कुकरेती, और अन्य संस्थाओं और देहरादून सिटीजन्स फोरम के कई और सदस्य तथा शहर के नागरिक उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर विवादों में, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार-Newsnetra

देहरादून में समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज, बुजुर्गों की समस्याओं से लेकर अवैध कब्जे और सड़क-पेयजल मामलों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश-Newsnetra

श्राद्ध-तर्पण पर कांग्रेस की टिप्पणी को लेकर भड़की भाजपा, नरेश बंसल बोले- सनातन आस्था और दिवंगत आत्माओं का अपमान नैतिक पतन की पराकाष्ठा-Newsnetra

गुरु रविदास जयंती पर उत्तराखंड में ‘समरसता संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा की अहम बैठक, जन-जन तक पहुंचेगा समानता का संदेश-Newsnetra

सुवाखोली में कृषक रथ को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को योजनाओं की देगा जानकारी-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, ग्रीन एजेंडा पर केंद्रित संवाद में हरियाली और विकास पर जोर, देहरादून मेयर चुनाव
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

anaraga dabhal 78f91f8446f2730929d1b6a014214ec3
यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर विवादों में, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 6, 2026
IMG 20261006 WA0066 768x513 1
देहरादून में समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज, बुजुर्गों की समस्याओं से लेकर अवैध कब्जे और सड़क-पेयजल मामलों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 6, 2026
IMG 20261006 WA0041 768x432 1
श्राद्ध-तर्पण पर कांग्रेस की टिप्पणी को लेकर भड़की भाजपा, नरेश बंसल बोले- सनातन आस्था और दिवंगत आत्माओं का अपमान नैतिक पतन की पराकाष्ठा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 6, 2026
IMG 20261006 WA0043 768x432 1
गुरु रविदास जयंती पर उत्तराखंड में ‘समरसता संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा की अहम बैठक, जन-जन तक पहुंचेगा समानता का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 6, 2026
IMG 20261006 WA0057 768x512 1
सुवाखोली में कृषक रथ को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को योजनाओं की देगा जानकारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 6, 2026
teacher uttarakhand dehradun b0cac7542f5b7b28ae9192542e035658
उत्तराखंड में 20 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट, 31 अगस्त 2028 तक टीईटी जरूरी; विशेष टीईटी पर शासन कर रहा मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 6, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?