देहरादून पुलिस की बड़ी कामयाबी: “ठक-ठक गैंग” के दो शातिर चोर गिरफ्तार-Newsnetra
देहरादून पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात “ठक-ठक गैंग” के दो सक्रिय सदस्यों—आदेश कुमार (निवासी शामली) व ईनाम (निवासी मेरठ)—को चन्द्रमणी चौक से गिरफ्तार कर तीन महंगे मोबाइल फोन (iPhone 14, iPhone 15 और Samsung Z Fold) बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी कार सवारों को बातों में उलझाकर उनका ध्यान भटकाते और फिर मोबाइल चोरी कर फरार हो जाते थे। इनकी हालिया वारदातें पटेलनगर और नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दर्ज की गई थीं।
दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। देहरादून पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही से शहरवासियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
देहरादून पुलिस की बड़ी कामयाबी: “ठक-ठक गैंग” के दो शातिर चोर गिरफ्तार-Newsnetra

Leave a comment
Leave a comment



