By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: नंदा देवी बड़ी जात 2026 में कराने की मांग, एकराय के लिए सीएम धामी से मिले समिति के पदाधिकारी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > नंदा देवी बड़ी जात 2026 में कराने की मांग, एकराय के लिए सीएम धामी से मिले समिति के पदाधिकारी-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

नंदा देवी बड़ी जात 2026 में कराने की मांग, एकराय के लिए सीएम धामी से मिले समिति के पदाधिकारी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/01/31 at 10:04 AM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
saema thhama sa mal samata ka pathathhakara 0957c9c055720dd4f642e0bfbcfd149b
SHARE

नंदा देवी बड़ी जात 2026 में कराने की मांग, एकराय के लिए सीएम धामी से मिले समिति के पदाधिकारी-Newsnetra

बड़ी जात आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत (सेनि) और महामंत्री अशोक गौड़ ने मुख्यमंत्री से कहा कि नंदा देवी बड़ी जात 2026 में ही आयोजित करने की इच्छा मां नंदा ने जताई है।

मां नंदा की बड़ी जात और नंदा देवी राजजात पर एक राय बनाने के लिए कोशिश की जा रही है। बीते दिन बड़ी जात के संबंध में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने मां नंदा की डोलियों व छंतोलियों के यात्रा पड़ावों के रख-रखाव व सुविधाएं विकसित करने के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित करने की मांग की थी। इस पर सीएम ने गढ़वाल कमिश्नर को बड़ी जात आयोजन समिति और नंदा राजजात समिति दोनों के साथ बैठक कर एक राय बनाने को कहा

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

बड़ी जात आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत (सेनि) और महामंत्री अशोक गौड़ ने मुख्यमंत्री से कहा कि नंदा देवी बड़ी जात 2026 में ही आयोजित करने की इच्छा मां नंदा ने जताई है। समस्त क्षेत्र की जनभावनाओं के अनुरूप ही मां नंदा की बड़ी जात का आयोजन किया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने गढ़वाल कमिश्नर को नंदा जात को लेकर समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मामले का हल निकालने के निर्देश दिए। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा कि जल्द ही नंदा समितियों (नंदा बड़ी जात और नंदा राजजात समिति) के पदाधिकारियों के बीच बैठक की जाएगी जिसमें नंदा की जात के आयोजन पर एकराय बनाई जा सके।

उन्होंने कहा कि नंदा राजजात भव्य और दिव्य बने इसके लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। जल्द इस संबंध में दोनों समितियों के साथ बैठक की जाएगी। इस मौके पर कुमाऊं राज परिवार के युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह, बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विनोद नौटियाल, मां नंदा देवी राजजात समिति अल्मोड़ा के अध्यक्ष मनोज वर्मा, राज परिवार के धीरेंद्र सिंह, पार्षद अमित साह, पार्षद अर्जुन बिष्ट, राज परिवार के विक्रम सिंह साह, नंदा देवी समिति के सदस्य आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

टिहरी राज परिवार 2027 तो कुमाऊं राज परिवार इस वर्ष कराने के पक्षधर
टिहरी राज परिवार मां नंदा की बड़ जात का आयोजन 2027 में करने के पक्षधर हैं। मां नंदा बड़ी जात आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने टिहरी राज परिवार के भवानी सिंह शाह के साथ भेंट की। उन्होंने राज परिवार को मां नंदा की बड़ी जात का आयोजन इसी वर्ष 2026 में करने की बात कही। मगर राज परिवार के भवानी सिंह शाह जात का आयोजन 2027 में कराने के पक्ष में दिखे। इधर, कुमाऊं राज परिवार व राजजात समिति अल्मोड़ा के पदाधिकारी बड़ी जात का आयोजन इसी वर्ष 2026 में कराने के पक्ष में हैं। संवाद

नंदा की बड़ी जात में पुलिस व्यवस्था करने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक सुरजीत पंवार ने नंदा देवी की बड़ी जात के आयोजन में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की रूप रेखा तैयार करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। साथ ही भराड़ीसैंण में आगामी बजट सत्र व चारधाम यात्रा को लेकर पुख्ता तैयारी रखने के निर्देश दिए।

एसपी ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी ली। इसमें सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना व चौकियों के प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने नंदा देवी की बड़ी जात के लिए यात्रा पड़ावों पर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले थाना क्षेत्रों में निर्मित होने वाली अस्थायी पुलिस चौकियों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर पुलिस कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए।

चारधाम यात्रा को देखते हुए हाईवे पर पड़े मलबे को संबंधित विभागों से समन्वय कर हटवाने, बैरियर, साइन बोर्ड, यात्रा मार्ग पर चौकियों व चेक पोस्ट की मरम्मत के निर्देश दिए। राजस्व क्षेत्र से पुलिस में शामिल हुए गांवों में चौकीदार नियुक्त करने, भराड़ीसैंण में आगामी बजट सत्र को देखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। विगत माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले एसएसआई कर्णप्रयाग संजय नेगी व गौचर चौकी प्रभारी मानवेंद्र गुसांई को पुलिस मैन ऑफ द मंथ चुना गया

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

पीएम श्री कमला राम नौटियाल राजकीय इंटर कॉलेज धौन्तरी में आयोजित सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास मेले में प्रतिभाग किया-Newsnetra

उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान! मुख्यमंत्री धामी ने किया नए पुलिस ध्वज, लोगो और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण-Newsnetra

मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला पहुंचे जिला सूचना कार्यालय, पत्रकारों की समस्याओं पर दिए निर्देश-Newsnetra

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की केदारनाथ यात्रा स्थगित, 1 और 2 नवंबर का था प्रस्तावित कार्यक्रम-Newsnetra

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में 30 साल की सेवा का सफर पूरा, रईस अहमद को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, एकराय के लिए सीएम धामी से मिले समिति के पदाधिकारी, नंदा देवी बड़ी जात 2026 में कराने की मांग
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image
पीएम श्री कमला राम नौटियाल राजकीय इंटर कॉलेज धौन्तरी में आयोजित सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास मेले में प्रतिभाग किया-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 1, 2026
feature image 7 4
उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान! मुख्यमंत्री धामी ने किया नए पुलिस ध्वज, लोगो और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 31, 2026
feature image 6 6
मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला पहुंचे जिला सूचना कार्यालय, पत्रकारों की समस्याओं पर दिए निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 31, 2026
feature image 5 6
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की केदारनाथ यात्रा स्थगित, 1 और 2 नवंबर का था प्रस्तावित कार्यक्रम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 31, 2026
feature image 4 7
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में 30 साल की सेवा का सफर पूरा, रईस अहमद को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 31, 2026
feature image 3 6
उत्तराखंड हेली हादसे के बाद बड़ा फैसला! अब चारधाम हेली सेवा में पायलट के साथ होगा को-पायलट, 2 नवंबर से नए नियम लागू-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 31, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?