By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: धामी सरकार की सख्ती: STF ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का किया भंडाफोड़, 10 लाइसेंस निकले फर्जी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > धामी सरकार की सख्ती: STF ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का किया भंडाफोड़, 10 लाइसेंस निकले फर्जी-Newsnetra
उत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताज़ा खबर

धामी सरकार की सख्ती: STF ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का किया भंडाफोड़, 10 लाइसेंस निकले फर्जी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/06/05 at 9:26 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
IMG 20260605 WA0185
SHARE

धामी सरकार की सख्ती: STF ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का किया भंडाफोड़, 10 लाइसेंस निकले फर्जी-Newsnetra

♦️ *मा. मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड का अब तक का सबसे बड़ा फर्जी शस्त्र लाइसेंस खेल का खुलासा*
♦️ *एसटीएफ. द्वारा विगत एक माह की अवधि से हजारों की संख्या में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित शस्त्र लाइसेंसों का किया जा रहा है सत्यापन*
♦️ *एक माह से की जा रही गोपनीय जानकारी/जांच से उत्तर प्रदेश से निर्गत दर्शाए गए 10 फर्जी शस्त्र लाइसेंसों का खुलासा, संगठित नेटवर्क की जांच जारी।*
♦️ *जनपद शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश से निर्गत दर्शाए गए शस्त्र लाइसेंसों के आधार पर काशीपुर स्थित गन हाउस से किये गये थे शस्त्र क्रय*

♦️ *प्रकरण के सम्बन्ध में एसटीएफ. ने कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर पर सुसंगत धाराओं में दर्ज कराया अभियोग, संगठित नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों, एजेंटों, बिचौलियों पर शीघ्र की जायेगी कार्यवाही*
♦️*एसटीएफ. फर्जी शस्त्र लाईसेन्स के सम्बन्ध में पूर्व में 02 अभियोग पंजीकृत कराकर संलिप्त 02 अभियुक्तों को भेज चुकी है जेल*
♦️ *बाहरी राज्यों से फर्जी लाइसेन्स बना कर उत्तराखंड में अवैध शस्त्र लेकर फर्जी लाइसेन्स को सही बनवाकर इस्तेमाल करने वाले है स्पेशल टास्क फोर्स के रडार पर: एसएसपी STF*
♦️ *प्रकरण में नामजद/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ कुमाऊँ एवं ऊधमसिंहनगर पुलिस की संयुक्त टीम का गठन*

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के विजन तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की जांच हेतु व्यापक एवं गोपनीय अभियान संचालित किया जा रहा है।

एसटीएफ को प्राप्त गोपनीय सूचनाओं के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया था कि राज्य में बड़ी संख्या में ऐसे शस्त्र लाइसेंस प्रचलन में हैं, जो *बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर उत्तराखण्ड की शस्त्र पंजिकाओं में दर्ज किए गए हैं तथा जिनमें फर्जीवाड़े एवं अनियमितताओं की संभावना है। इसी क्रम में एसटीएफ द्वारा विगत लगभग दो माह से विभिन्न राज्यों के जिलाधिकारी कार्यालयों एवं शस्त्र लाइसेंस निर्गमन प्राधिकारियों से हजारों शस्त्र लाइसेंसों का विवरण प्राप्त कर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।*
*उल्लेखनीय है कि इस अभियान के अंतर्गत एसटीएफ द्वारा पूर्व में भी फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में 02 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। पूर्व की कार्रवाई में एक अभियुक्त के कब्जे से फर्जी शस्त्र लाइसेंस, अवैध सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल तथा कारतूस भी बरामद किए गए थे।*

*प्रकरण*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ. द्वारा बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर उत्तराखण्ड की शस्त्र पंजिकाओं में दर्ज किए गए शस्त्र लाईसेन्सों में अनियमितता/फर्जी होने की संभावना के दृष्टिगत जांच की जा रही है। जांच के क्रम में जनपद ऊधमसिंहनगर में संचालित अवैध एवं कूटरचित शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में भी महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आए हैं। *जांच में पाया गया कि नौशाद हुसैन सहित 10 व्यक्तियों द्वारा जनपद शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश से निर्गत दर्शाए गए शस्त्र लाइसेंसों के आधार पर काशीपुर स्थित गन हाउस से शस्त्र क्रय किए गए थे। एसटीएफ द्वारा संबंधित शस्त्र लाइसेंसों, शस्त्र क्रय-विक्रय अभिलेखों, सत्यापित प्रतियों एवं अन्य दस्तावेजों का परीक्षण किया गया तथा जिलाधिकारी कार्यालय शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश से अभिलेखीय सत्यापन कराया गया। प्राप्त आख्या में यह तथ्य प्रकाश में आया कि संबंधित व्यक्तियों के नाम से कोई शस्त्र लाइसेंस निर्गत नहीं किया गया था तथा प्रस्तुत लाइसेंसों के क्रमांक अन्य व्यक्तियों के नाम पर निर्गत पाए गए। इस प्रकार प्रस्तुत शस्त्र लाइसेंस प्रथम दृष्टया कूटरचित एवं फर्जी पाए गए।*
जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से अपने आधार कार्ड एवं अन्य अभिलेखों में स्थानीय पता जनपद शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश का प्रदर्शित कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराए गए तथा उन्हीं के आधार पर फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्राप्त कर शस्त्रों की खरीद की गई। उक्त कृत्य प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी, कूटरचना, कूटरचित दस्तावेजों के प्रयोग एवं आपराधिक षड्यंत्र की श्रेणी में पाया गया है।
उपलब्ध साक्ष्यों एवं जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर एसटीएफ द्वारा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एक नया अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस संगठित नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों, एजेंटों, बिचौलियों एवं संभावित लाभार्थियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों एवं उनके धारकों का सत्यापन जारी है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे भी लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं तथा ऐसे मामलों में उत्तराखण्ड पुलिस “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।
एसटीएफ द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं, सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
*एसटीएफ से संपर्क हेतु मो.नं. 9412029536

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, पति के खिलाफ FIR के बाद बिगड़ी तबीयत-Newsnetra

कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra

देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 10 लाइसेंस निकले फर्जी-Newsnetra, धामी सरकार की सख्ती: STF ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का किया भंडाफोड़
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, पति के खिलाफ FIR के बाद बिगड़ी तबीयत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
Untitled design 46
कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 16, 2026
Untitled design 47
देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Untitled design 45 1
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Untitled design 44 1
कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?