By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल : डा. महेंद्र राणा-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल : डा. महेंद्र राणा-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरहेल्थहेल्थ मंत्र

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल : डा. महेंद्र राणा-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/10/24 at 1:05 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
इन स्टेप को करें फॉलो 20241024 130513 0000
SHARE

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल : डा. महेंद्र राणा-Newsnetra


दीपावाली का त्यौहार नजदीक आते ही हम सभी अपने घर और खुद को सजाने-संवारने में व्यस्त हो जाते हैं। लेकिन इस तैयारी के बीच, अक्सर हमारी त्वचा को जो खास देखभाल चाहिए, वह छूट जाती है। त्यौहार के समय मेकअप, प्रदूषण, धूल और मिठाइयों का अधिक सेवन हमारी त्वचा पर असर डाल सकता है,जिससे स्किन डल और थकी हुई लगने लगती है। अगर आप भी इस दीपावाली पर अपनी त्वचा को ग्लोइंग और स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान और असरदार घरेलू टिप्स दिए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप नेचुरल फेस्टिव ग्लो पा सकते हैं।
1. क्लींजिंग:
त्योहारों के दौरान धूल और प्रदूषण से आपकी त्वचा जल्दी गंदी हो सकती है, इसलिए नियमित रूप से क्लींजिंग करना बहुत जरूरी है। हर दिन सुबह और रात में माइल्ड क्लींजर जैसे गुलाब जल या सेंधा नमक के पानी से अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें । इससे आपकी त्वचा पर जमी धूल और गंदगी साफ हो जाएगी और रोमछिद्र खुलेंगे। साथ ही बेसन, हल्दी और दूध का पेस्ट बनाकर हल्के हाथों से चेहरे की सफाई करें। यह एक नेचुरल क्लींजर है और त्वचा को नमी भी प्रदान करता है ।
2. स्क्रबिंग
स्क्रबिंग त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करती है, जिससे त्वचा का प्राकृतिक निखार वापस आता है। सप्ताह में दो बार माइल्ड स्क्रब का उपयोग करें। ध्यान रखें कि स्क्रबिंग करते समय त्वचा पर बहुत अधिक जोर न डालें। घरेलू उपाय भी कर सकते हैं। चावल का पाउडर,चीनी और शहद को मिलाकर एक होममेड स्क्रब तैयार करें। इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर धो लें।
इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगा ।
3. फेस पैक
त्योहारों के समय प्राकृतिक चमक पाने के लिए फेस पैक का उपयोग बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह आपकी त्वचा को निखारने और उसकी खोई चमक वापस लाने में मदद करता है। हफ्ते में एक बार अपने स्किन टाइप के अनुसार फेस पैक का उपयोग करें। हल्दी, दही और बेसन का फेस पैक भी एक बेहतरीन विकल्प है। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। यह त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है।
4. हाइड्रेशन
त्वचा का निखार सिर्फ बाहरी देखभाल से नहीं बल्कि अंदरूनी पोषण से भी आता है। इसलिए आपको अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। यह न केवल आपकी त्वचा बल्कि पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है। हाइड्रेटिंग फूड्स जैसे अपनी डाइट में फल, सब्जियां और नारियल पानी को शामिल करें। यह त्वचा को अंदर से पोषण देगा और उसे हाइड्रेटेड बनाए रखेगा।
5. प्राइमिंग
फेस्टिव सीजन में मेकअप के बिना लुक अधूरा है। लेकिन मेकअप करने से पहले अपनी त्वचा की सही तैयारी करना बेहद जरूरी है ताकि मेकअप त्वचा को नुकसान न पहुंचाए। मेकअप से पहले एक अच्छा प्राइमर लगाएं, ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे और त्वचा पर सीधा प्रभाव न पड़े। ध्यान रखें कि कभी भी मेकअप हटाना न भूलें। दिन के अंत में मेकअप को अच्छी तरह से हटाना बहुत जरूरी है। इसके लिए मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें और फिर क्लींजर से चेहरा धो लें ।
आख़िर में आप सभी को दीपावली महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

उत्तराखंड के पंचकर्म डिप्लोमाधारकों के लिए नौकरी का मौका! 19 नवंबर को होगा साक्षात्कार-Newsnetra

देहरादून में छठ महापर्व की धूम! आज खरना, रविवार को डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य-Newsnetra

उत्तराखंड में 12 बंद ITI फिर होंगे शुरू, अगले शैक्षिक सत्र से युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण!-Newsnetra

गोपाष्टमी 2026:17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानिए गौ माता की पूजा का महत्व और 7 विशेष उपाय-Newsnetra

प्रवासी उत्तराखंडियों से मुख्यमंत्री धामी की बड़ी अपील! अपने गांवों को गोद लें, विकास में निभाएं भागीदारी-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल : डा. महेंद्र राणा, diwaliskin care tips, newsnetra, skin care for diwali
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 9 5
उत्तराखंड के पंचकर्म डिप्लोमाधारकों के लिए नौकरी का मौका! 19 नवंबर को होगा साक्षात्कार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ सामाजिक हेल्थ November 13, 2026
feature image 8 4
देहरादून में छठ महापर्व की धूम! आज खरना, रविवार को डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 13, 2026
feature image 7 5
उत्तराखंड में 12 बंद ITI फिर होंगे शुरू, अगले शैक्षिक सत्र से युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 13, 2026
WhatsApp Image 2026 11 13 at 8.47.46 PM
गोपाष्टमी 2026:17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानिए गौ माता की पूजा का महत्व और 7 विशेष उपाय-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 13, 2026
feature image 6 6
प्रवासी उत्तराखंडियों से मुख्यमंत्री धामी की बड़ी अपील! अपने गांवों को गोद लें, विकास में निभाएं भागीदारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 13, 2026
feature image 5 6
उत्तराखंड में 72.78 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट लिस्ट जारी, 11 दिसंबर तक जुड़वा सकते हैं अपना नाम!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 13, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?