उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर जिले में विगत 29 फरवरी को हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। इस हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस के अनुसार कहासुनी में गुटबाजी के चलते दो लोगों की जानें गई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या करने में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिए हैं। Double murder case revealed in Udham Singh Nagar
![Crime News : उधम सिंह नगर में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार 4 2 1 38275733080678683799](https://newsnetra.com/wp-content/uploads/2024/03/2-1-38275733080678683799.webp)
ज्ञात हो कि काशीपुर के कुंडेश्वरी रोड पर चैती तिराहे के निकट 29 फरवरी की रात करीब नौ बजे दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के चार युवकों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार कर कुंडेश्वरी की कुमाऊं कालोनी निवासी 19 वर्षीय आकाश सैनी पुत्र महेश सैनी और विशालनगर कालोनी निवासी 20 वर्षीय अजय पुत्र सुभाष को घायल कर दिया। आकाश की उसी रात और अजय की अगले दिन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक आकाश के भाई चमन सैनी ने आईटीआई थाने में केस दर्ज कराया था।