ऋषिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र में सड़क पर आया हाथी, मची अफरा-तफरी-Newsnetra


आईडीपीएल क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दांत वाले हाथी के सड़क पर आ जाने से अफरा तफरी मच गई। हाथी की चहलकदमी के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।
शाम के समय सैर करने निकले लोगों को भी वन विभाग की टीम ने सुरक्षा के चलते रोक दिया। अचानक हाथी के सड़क पर आने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल रहा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से हाथी पर लगातार निगरानी रखी। हाथी के सड़क पार कर जंगल की ओर जाने के बाद वाहनों और लोगों की आवाजाही फिर से शुरू कराई गई।
ऋषिकेश रेंज अधिकारी गंभीर सिंह धमांदा ने लोगों से अपील की कि जंगली जानवर दिखने पर आवाजाही के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें। हाथी को देखकर शोर न मचाएं और वन विभाग के निर्देशों का पालन करें





