By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: चमोली करंट हादसे के एक साल बीत जाने के बाद भी नहीं मिल पाई दोषियों को सजा- गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > चमोली करंट हादसे के एक साल बीत जाने के बाद भी नहीं मिल पाई दोषियों को सजा- गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

चमोली करंट हादसे के एक साल बीत जाने के बाद भी नहीं मिल पाई दोषियों को सजा- गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/07/21 at 1:32 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
इन स्टेप को करें फॉलो 20240721 133219 0000
SHARE

चमोली करंट हादसे के एक साल बीत जाने के बाद भी नहीं मिल पाई दोषियों को सजा- गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra

महज 4 मिनट में तड़प-तड़पकर
चमोली करंट हादसे में 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, पर उस घटना को एक बरस बीत जाने के बावजूद दोषियों का पता नहीं चल पाया ?किसी को कोई सजा नहीं हुई ?यह कहना है उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी का।
दसौनी ने विज्ञप्ति जारी कर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कितनी बड़ी विडंबना है कि 16 लोगों की 4 मिनट में जान चली जाती है परंतु एक साल बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार इस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है? दोषियों पर कार्रवाई तो दूर की बात है निर्माणकार्य कर रही कंपनी को क्लीन चिट दी जा रही है?
इस हादसे में 11 लोग बुरी तरह झुलस गये थे, गरिमा ने कहा कि चमोली करंट हादसा उत्तराखंड के इतिहास का सबसे दर्दनाक करंट हादसा है।
दसौनी ने कहा कि चमोली जिला बीते कुछ सालों से लगातार चर्चाओं में है।
चाहे रैहणी आपदा हो, ग्लेशियरों का टूटना, घस्यारी विवाद या जोशीमठ भू-  धंसाव जैसी घटनाओं को लेकर चमोली जिला लगातार सुर्खियों में बना रहा। मगर बीते वर्ष बुधवार (19 जुलाई 2023) को चमोली जिले में जो हुआ उस घटना ने सबको झकझोर दिया था।लगभग एक वर्ष पहले इन्हीं दिनों चमोली करंट हादसे में 3 गांव से 16 लोगों की मौत हुई. इसमें हरमनी गांव के 10 लोग मारे गए. साथ ही इस हादसे में पुलिस का एक जवान और 3 होमगार्डस की मौत हो गई।
इस हादसे में मरने वालों में 9 लोगों की उम्र तो केवल 22 से 38 साल के बीच के थी।ये हादसा उत्तराखंड के इतिहास का सबसे दर्दनाक करंट हादसा बताया जाता है।
परंतु गरिमा ने धामी सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि उन दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देना तो दूर की बात सरकारी लापरवाही से जो प्रकरण वहां पर हुआ उसका कोई पटाक्षेप आज 1 साल बीतने के बाद भी नहीं किया गया।
चमोली गोपेश्वर के पीपलकोटी में अलकनंदा नदी के तट पर निर्माणाधीन नमामि गंगे प्रोजेक्ट साइट पर एक व्यक्ति की मौत हुई थी. ये व्यक्ति साइट का केयर टेकर गणेश लाल था।गरिमा ने कहा कि 19 जुलाई की सुबह इस व्यक्ति के परिजनों को मुआवजा दिलवाने के लिए ग्रामीण इकट्ठे होकर प्लांट में प्रदर्शन कर रहे थे।
स्थानीय लोगों का कहना था कि नमामि गंगे के इस प्लांट में पहले भी कई बार करंट दौड़ चुका था।राज्य सरकार ने इस घटना के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये थे परंतु इस दर्दनाक घटना को एक वर्ष बीत जाने के बाद भी चमोली में हुई इस दर्दनाक घटना के जिम्मेदार लोगों पर कोई कारवाही नहीं हुई।
गरिमा ने कहा कि उत्तराखंड में करंट लील चुका है कई जिंदगियां।उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन (UPCL) से मिले आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड बनने के बाद प्रदेश में अब तक 2252 करंट से आग लगने की घटना सामने आई हैं. वहीं, शॉर्ट सर्किट की 206 घटनाएं हुई हैं. प्रदेश में करंट लगने से अब तक 1659 घटनाएं हो चुकी हैं. 442 लोग इन घटनाओं में अपंग हो चुके हैं. साल 2017 में कुमाऊं के रामनगर में बस के ऊपर बिजली का तार गिर गया था. इस घटना में 3 लोग मारे गए थे.2018 में खटीमा में ही बिजली का तार टूटने की वजह से 3 लोगों की मौत हुई थी. 2021 में सड़क पर बिजली का तार टूटने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हुई. 2023 में दर्दनाक हादसा एसटीपी प्लांट में हुआ , जिसमें 16 लोगों की जान गई है. प्रदेश में सबसे ज्यादा करंट लगने से उन लोगों की जान जाती है जो ठेके पर बिजली के खंभों पर चढ़कर काम करते हैं. अब तक ऐसे 250 लोगों की जान जा चुकी है. करंट से मरने वालों को मात्र 4 लाख मुआवजा दिया जाता है, जो बेहद कम है।और तो और कार्यदाई संस्था पर कोई कठोर कारवाही ना होना अत्यधिक संदेहास्पद है।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर अरेस्ट: मारपीट और धमकी के बाद अब लगा अपहरण का आरोप, तीन साथी भी पकड़े-Newsnetra

उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 4,882 PMAY-G आवास बने-Newsnetra

हरिद्वार बना उद्योग और निवेश का बड़ा केंद्र, 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयों से 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार: मुख्यमंत्री धामी-Newsnetra

हरिद्वार में 60 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री धामी बोले- सशक्त पंचायतें हैं विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का किया विमोचन, बोले- लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया की अहम भूमिका-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, चमोली करंट हादसे के एक साल बीत जाने के बाद भी नहीं मिल पाई दोषियों को सजा- गरिमा मेहरा दसौनी
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

img 1491
यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर अरेस्ट: मारपीट और धमकी के बाद अब लगा अपहरण का आरोप, तीन साथी भी पकड़े-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 8, 2026
img 1490
उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 4,882 PMAY-G आवास बने-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 8, 2026
img 1484 1
हरिद्वार बना उद्योग और निवेश का बड़ा केंद्र, 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयों से 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार: मुख्यमंत्री धामी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती October 8, 2026
img 1479 1
हरिद्वार में 60 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री धामी बोले- सशक्त पंचायतें हैं विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 8, 2026
img 1476 1
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का किया विमोचन, बोले- लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया की अहम भूमिका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 8, 2026
img 1474
संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर, मॉडर्न टूल्स से लेकर समर कैंप तक विस्तार की तैयारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 8, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?