By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: छात्रसंघ चुनाव में छात्राएं बनेंगी निर्णायक फैक्टर, DAV समेत कई कॉलेजों में महिला मतदाता ज्यादा; प्रत्याशियों की बढ़ी चिंता-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > छात्रसंघ चुनाव में छात्राएं बनेंगी निर्णायक फैक्टर, DAV समेत कई कॉलेजों में महिला मतदाता ज्यादा; प्रत्याशियों की बढ़ी चिंता-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरशिक्षा

छात्रसंघ चुनाव में छात्राएं बनेंगी निर्णायक फैक्टर, DAV समेत कई कॉलेजों में महिला मतदाता ज्यादा; प्रत्याशियों की बढ़ी चिंता-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/09/28 at 9:50 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
thaharathana ma chhatarasagha canava 2bcef9ccaece3fe720e935da28813aed
SHARE

छात्रसंघ चुनाव में छात्राएं बनेंगी निर्णायक फैक्टर, DAV समेत कई कॉलेजों में महिला मतदाता ज्यादा; प्रत्याशियों की बढ़ी चिंता-Newsnetra

छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को होने वाला मतदान कई महाविद्यालयों में छात्राओं की संख्या अधिक होने की वजह से खासा अहम हो गया है। डीएवी पीजी कॉलेज, डीबीएस पीजी कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय देहरादून और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर की मतदाता सूची में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। ऐसे में चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के लिए छात्राओं का समर्थन हासिल करना बड़ी चुनौती के साथ ही जीत की रणनीति का अहम हिस्सा बन गया है।

चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में प्रत्याशियों ने छात्र-छात्राओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। हालांकि, प्रत्याशियों और छात्र संगठनों का विशेष फोकस महिला मतदाताओं पर रहा। छात्राओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भी प्रत्याशियों ने अपने एजेंडे में कई वादे शामिल किए हैं। छात्राओं की संख्या अधिक होना चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं के पास अपने पसंदीदा प्रत्याशी को चुनने का अधिकार है। ऐसे में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की नजर अब अधिक से अधिक छात्राओं के मतदान केंद्र तक पहुंचने और अपने पक्ष में मतदान कराने पर है।
महिला मतदाताओं को साधने में जुटे प्रत्याशी
चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशियों ने छात्राओं के बीच जाकर उनकी समस्याएं जानने और समाधान का भरोसा दिलाने पर जोर दिया। महाविद्यालय परिसर में सुरक्षा, छात्राओं के लिए सुविधाएं, परिवहन, स्वच्छता, पुस्तकालय और शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े मुद्दे भी प्रचार का हिस्सा बने। छात्र संगठनों ने भी छात्राओं के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए अंतिम समय तक संपर्क अभियान चलाया।
अब नजर मतदान प्रतिशत पर
मतदाता सूची में संख्या अधिक होने के बावजूद चुनावी तस्वीर मतदान के बाद ही साफ होगी। छात्राओं का मतदान प्रतिशत कितना रहता है, यह भी परिणाम को प्रभावित करने वाला अहम पहलू होगा। ऐसे में प्रत्याशियों की कोशिश है कि महिला मतदाता न केवल मतदान के लिए घर से निकलें, बल्कि उनके पक्ष में मतदान भी करें। मंगलवार को होने वाला मतदान इस लिहाज से सभी प्रत्याशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

सबसे ज्यादा वोटर डीएवी में
राज्य के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज में सबसे ज्यादा वोटर हैं। यहां कुल 10576 छात्र हैं। इनमें 5573 छात्राएं व 5003 छात्र शामिल हैं। डीबीएस में भी 940 छात्राएं और 720 छात्रों को मिलाकर कुल 1660 मतदाता हैं। जबकि राजकीय महाविद्यालय देहरादून में कुल 732 मतदाता हैं। इनमें 519 छात्राएं व 213 छात्र शामिल हैं। वहीं, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में 977 कुल मतदाता है। यहां 579 छात्राएं व 398 छात्र हैं। उधर एसजीआरआर पीजी कॉलेज का भी कुछ ऐसा ही हाल है। यहां कुल 1105 मतदाता हैं। इनमें 790 छात्राएं व 315 छात्र शामिल हैं।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव-Newsnetra

डुंडा में शिल्पी ग्राम योजना के अंतर्गत ऊनी वस्त्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान-Newsnetra

मानवता शर्मसार : हरिद्वार में दो मासूम बच्चियां लावारिस मिलीं, कूड़े के ढेर में मिली 7 दिन की नवजात-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 23 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

रुद्रप्रयाग के बैनोली गांव में साधु की हत्या से सनसनी, खेत में मिला मंदिर के अर्चक का शव; एक आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: DAV समेत कई कॉलेजों में महिला मतदाता ज्यादा; प्रत्याशियों की बढ़ी चिंता-Newsnetra, छात्रसंघ चुनाव में छात्राएं बनेंगी निर्णायक फैक्टर
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 24
राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 23, 2026
feature image 2 1
डुंडा में शिल्पी ग्राम योजना के अंतर्गत ऊनी वस्त्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 23, 2026
dfjkdsjdf
मानवता शर्मसार : हरिद्वार में दो मासूम बच्चियां लावारिस मिलीं, कूड़े के ढेर में मिली 7 दिन की नवजात-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 23, 2026
Aaj ka Rashifal 23 October 2026
Aaj ka Rashifal 23 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 23, 2026
feature image 23
रुद्रप्रयाग के बैनोली गांव में साधु की हत्या से सनसनी, खेत में मिला मंदिर के अर्चक का शव; एक आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 22, 2026
feature image 22
दलेर मेहंदी विवाद में मुख्यमंत्री धामी ने मीका सिंह से की फोन पर बात, बोले- संवाद से दूर हों गलतफहमियां-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 22, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?