By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: लोकगायक किशन महिपाल और सनी दयाल ने उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव के दूसरे दिन दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > लोकगायक किशन महिपाल और सनी दयाल ने उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव के दूसरे दिन दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरमनोरंजन

लोकगायक किशन महिपाल और सनी दयाल ने उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव के दूसरे दिन दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/03/02 at 10:09 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
IMG 20250302 WA0016
SHARE

लोकगायक किशन महिपाल और सनी दयाल ने उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव के दूसरे दिन दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध-Newsnetra

देहरादून, 2 मार्च 2025: उत्तराखंड जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई) द्वारा आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव के दूसरे दिन उत्तराखंड की समृद्ध जनजातीय विरासत की रंगारंग प्रस्तुति देखने को मिली। प्रसिद्ध लोकगायक किशन महिपाल और सनी दयाल की संगीतमय प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के अपर सचिव एस. एस. टोलिया रहे। 

img 20250302 wa00155423954066241557183



परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोकसंगीत प्रेमी पहुंचे और लोकधुनों पर झूमते नजर आए। 

मुख्य अतिथि एस. एस. टोलिया ने महोत्सव और टीआरआई की पहल की सराहना करते हुए कहा, “उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2025 हमारी जनजातीय परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक सराहनीय प्रयास है। इस महोत्सव के माध्यम से उत्तराखंड की गहरी सांस्कृतिक जड़ें प्रदर्शित की जा रही हैं, जो हमारे समृद्ध लोकसंस्कृति को जीवंत बनाती हैं।”

लोकसंगीत प्रेमियों के लिए यह एक अविस्मरणीय संगीतमय संध्या रही, जहां लोकगायक किशन महिपाल ने अपने लोकप्रिय गीतों से समां बांध दिया। उत्तराखंडी लोकसंगीत को आधुनिक धुनों के साथ प्रस्तुत करने वाले महिपाल ने ‘घुघूति ना बसां’, ‘लागी बदूली’ और ‘भानु मेरी’ जैसे प्रसिद्ध गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी ऊर्जा और दमदार आवाज ने संगीतमय माहौल में चार चांद लगा दिए। 

उनके साथ मंच साझा करते हुए सनी दयाल ने भी गढ़वाली और कुमाऊंनी लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। ‘ओ बाबिये’ और ‘बिद्रु’ जैसे लोकगीतों पर दर्शक झूम उठे और उत्तराखंड की पारंपरिक संगीत परंपरा का भरपूर आनंद लिया। 

तीन दिवसीय उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव कल समाप्त होगा। इस दौरान सैकड़ों लोग उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने और समझने के लिए पहुंचे। महोत्सव में लगे मेले ने भी लोगों का खास ध्यान खींचा, जहां जूट के बैग, सजावटी वस्तुएं, जैविक उत्पाद और उत्तराखंडी पारंपरिक व्यंजन विशेष आकर्षण का केंद्र बने। 

टीआरआई उत्तराखंड के समन्वयक राजीव कुमार सोलंकी ने महोत्सव को लेकर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव हमारे जनजातीय कलाकारों, शिल्पकारों और सांस्कृतिक प्रेमियों के लिए अपनी समृद्ध परंपराओं को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच है। लोगों की जबरदस्त भागीदारी यह दर्शाती है कि हमारी जनजातीय विरासत को सहेजने और प्रचारित करने की कितनी आवश्यकता है।”

दिनभर के कार्यक्रम में उत्तराखंड की विभिन्न जनजातियों (भोटिया, बुक्सा, जौनसारी, राजी और थारू) के साथ-साथ देशभर के अन्य राज्यों के सांस्कृतिक दलों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। 

इस अवसर पर टीआरआई उत्तराखंड के अपर निदेशक योगेंद्र रावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति और सांस्कृतिक प्रेमी उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

दीपावली पर RSS कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं-Newsnetra

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों की समीक्षा की-Newsnetra

सैनिकों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाई दीपावली, जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई-Newsnetra

उत्तराखंड 23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर रेप का आरोप, बोलीं- मेरे बेटे को पिता का नाम चाहिए-Newsnetra

राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा फैसला, दो आंदोलनकारियों को ₹20 हजार की अतिरिक्त सहायता-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, लोकगायक किशन महिपाल और सनी दयाल ने उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव के दूसरे दिन दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 17
दीपावली पर RSS कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
feature image 15
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों की समीक्षा की-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
feature image 14
सैनिकों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाई दीपावली, जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक November 7, 2026
feature image 16
उत्तराखंड 23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर रेप का आरोप, बोलीं- मेरे बेटे को पिता का नाम चाहिए-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
feature image 7 4
राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा फैसला, दो आंदोलनकारियों को ₹20 हजार की अतिरिक्त सहायता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक November 7, 2026
feature image 6 4
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को दी दीपावली की शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?