By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: धन्याड़ी हाथी हमले पर वन विभाग का बयान, पीड़ित परिवार को मिलेंगे 10 लाख; नौकरी-शिफ्टिंग पर कही बड़ी बात-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > धन्याड़ी हाथी हमले पर वन विभाग का बयान, पीड़ित परिवार को मिलेंगे 10 लाख; नौकरी-शिफ्टिंग पर कही बड़ी बात-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

धन्याड़ी हाथी हमले पर वन विभाग का बयान, पीड़ित परिवार को मिलेंगे 10 लाख; नौकरी-शिफ्टिंग पर कही बड़ी बात-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/08/12 at 8:48 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
elephant f403ce2977bbe6757bab897dfa2d6216
SHARE

धन्याड़ी हाथी हमले पर वन विभाग का बयान, पीड़ित परिवार को मिलेंगे 10 लाख; नौकरी-शिफ्टिंग पर कही बड़ी बात-Newsnetra

थानो वन रेंज के अंतर्गत हाथी पिछले दो वर्षों में चार लोगों की जान ले चुके हैं। इसमें दो महिलाएं, एक 12 साल का बच्चा और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं। क्षेत्रवासियों का मानना है कि टस्कर हाथी ही हमला कर रहा है। इसको रेस्क्यू कर दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाना चाहिए।

धन्याड़ी में धरना-प्रदर्शन और मुख्य मार्ग पर जाम लगाए जाने के वक्त भी लोग मांग कर रहे थे कि मृतका के परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए। वहीं हमला करने वाले टस्कर को रेस्क्यू कर किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाए। जो वन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है। वन विभाग का साफ कहना है कि जंगल किनारे फेंसिंग लगाने, खाई खोदने, गश्त बढ़ाने का काम तो विभाग करवा सकता है। लेकिन प्रभावित परिवार को सरकारी नौकरी देना और हाथी को शिफ्ट करना उनके हाथ में नहीं है। इसके लिए एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। जिसकी मंजूरी भारत सरकार से मिलती है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

दरअसल थानो वन रेंज में हाथियों की काफी आवाजाही रहती है। हाथी राजाजी पार्क से निकलकर ऋषिकेश और बड़कोट वन रेंज में होकर थानो वन रेंज और फिर लच्छीवाला वन रेंज तक विचरण करते हैं। इसमें कई टस्कर और एक दांत वाला हाथी भी शामिल है। पिछले दो वर्षों में जिन चार लोगों की जान गई है। उसमें ये पहचान करना काफी मुश्किल है कि कौन सी घटना में किस हाथी ने हमला किया है। वहीं हाथी जैसे भीमकाय जानवर को ट्रैंक्विलाइजर गन से बेहोश कर शिफ्ट करना आसान काम नहीं है। इसलिए टस्कर को शिफ्ट करना वन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती है। जिसकी क्षेत्रवासी मांग कर रहे हैं।

हाथी ने इन स्थानों पर ली लोगों की जान

-अगस्त 2024 में बड़कोट वन रेंज के अंतर्गत हाथी ने गुर्जरों के डेरे के पास एक वन गुर्जर की जान ले ली थी। जिसके बाद गुर्जरों के डेरे को जंगल में दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया।

-8 जनवरी 2025 को अपर जौलीग्रांट में चारा पत्ती लेने जंगल गए वृद्ध दंपती को हाथी ने पटककर मार डाला।

-27 नवंबर 2025 को कालूवाला में वन मार्ग से अपने माता-पिता के साथ स्कूटी में बैठकर घर लौट रहे एक 12 वर्ष के बच्चे को हाथी ने स्कूटी से खींचकर मार डाला।

-10 अगस्त 2026 धन्याड़ी में अपने मायके से दूध लेकर लौट रही महिला को हाथी ने पटककर मार डाला।

-वहीं 18 दिसंबर 2025 में गडूल में भालू द्वारा भी हमला कर एक महिला को बुरी तरह घायल कर दिया गया था।

टस्कर की विशेषताएं

टस्कर बड़े और लंबे दांत वाले नर हाथी को कहा जाता है। जिसके पास भोजन और पेड़ों की छाल छीलने और खुद की सुरक्षा के लिए बड़े विकसित दांत होते हैं। आमतौर पर यह अकेले ही विचरण करते हैं। हार्मोन बदलाव या मस्तकाल के दौरान यह हाथी काफी आक्रामक हो जाते हैं।

हाथी द्वारा लगातार लोगों पर हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से उचित मुआवजा देने, फेंसिंग लगवाने और खाई खोदने को कहा है। वहीं टस्कर हाथी को शिफ्ट करने को भी कहा है। इसके लिए वो अपनी सरकार से भी बात करेंगे। -बृजभूषण गैरोला, विधायक डोईवाला

धन्याड़ी में जो घटना हुई है। उससे वन विभाग भी दुखी है। राहत राशि के रूप में फिलहाल तीन लाख रुपये दिए जा रहे हैं। वहीं पीएम रिपोर्ट के बाद सात लाख और दिए जाएंगे। सरकारी नौकरी देना और हाथी को शिफ्ट करना उनके हाथ में नहीं है। इसके लिए भारत सरकार से मंजूरी लेनी पड़ती है। -एनएल डोभाल, रेंजर थानो

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

रेखा आर्य से सहानुभूति, लेकिन ₹210 करोड़ की कथित बेनामी संपत्ति पर जवाब दें: गणेश गोदियाल-Newsnetra

उत्तराखंड में धान खरीद को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा, ओलावृष्टि पर मुआवजा दोगुना-Newsnetra

मसूरी मालरोड पर लगेंगे ANPR कैमरे, प्रतिबंधित समय में वाहनों की एंट्री पर लगेगी लगाम-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 17 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 1
रेखा आर्य से सहानुभूति, लेकिन ₹210 करोड़ की कथित बेनामी संपत्ति पर जवाब दें: गणेश गोदियाल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल
उत्तराखंड में धान खरीद को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा, ओलावृष्टि पर मुआवजा दोगुना-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 3 1
मसूरी मालरोड पर लगेंगे ANPR कैमरे, प्रतिबंधित समय में वाहनों की एंट्री पर लगेगी लगाम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 17, 2026
Aaj ka Rashifal 17 October 2026
Aaj ka Rashifal 17 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 7
सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 6
उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 16, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?