By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: कांग्रेस की “केदार प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा” की अपार सफलता से घबरा कर भाजपा निकृष्टतम बयान बाजी पर उतर आई है -गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > कांग्रेस की “केदार प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा” की अपार सफलता से घबरा कर भाजपा निकृष्टतम बयान बाजी पर उतर आई है -गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

कांग्रेस की “केदार प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा” की अपार सफलता से घबरा कर भाजपा निकृष्टतम बयान बाजी पर उतर आई है -गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/07/31 at 9:06 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
images 6 4
SHARE

कांग्रेस की “केदार प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा” की अपार सफलता से घबरा कर भाजपा निकृष्टतम बयान बाजी पर उतर आई है -गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra

उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा संचालित केदार प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा जो निरंतर अपनी सफलता के आयाम स्थापित करते हुए नित नए पायदानों को पार कर रही है उससे भारतीय जनता पार्टी के खेमे में खासी हलचल मची हुई है, यह कहना है उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी का। दसौनी ने कहा कि इस यात्रा का व्यापक असर जनमानस पर हो रहा है ,उत्तराखंड की जनता इस यात्रा से निश्चित रूप से खुद को संबद्ध कर रही है। उत्तराखंड को महसूस होने लगा है कि वाकई जब से भारतीय जनता पार्टी सत्ता पर काबिज हुई है तब से निरंतर हमारे धार्मिक प्रतिष्ठानों पर हमला हो रहा है, आए दिन हमारे धाम किसी न किसी  कारणवश विवादों में घिरे रहते हैं। इसीलिए उत्तराखंड कांग्रेस के द्वारा केदार धाम की प्रतिष्ठा ,उसके सम्मान की रक्षा के लिए यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया ।गरिमा के अनुसार इस यात्रा को अपार जन समर्थन मिल रहा है और यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी इसे पचा नहीं पा रही है।दसौनी ने भाजपा मीडिया प्रभारी के बयान की भर्त्सना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी भी तुष्टिकरण करने का कोई मौका नहीं छोड़ती और कांग्रेस की इस यात्रा को भी बदनाम करने के लिए लगातार भाजपा नेताओं द्वारा आपत्तिजनक बयान दिए जा रहे हैं। दसौनी ने कहा कि चाहे देवस्थानम बोर्ड का गठन हो , क्यू आर कोड विवाद हो, केदार बाबा के माहात्म्य को कम करने वाला लाइट एंड साउंड प्रोग्राम हो, बद्री केदार मास्टर प्लान पर उठ रहे सवाल हों, चार धाम यात्रा के दौरान गंगोत्री यमुनोत्री में लगाई गई धारा 144 हो,दिल्ली के बोराडी में मुख्यमंत्री धामी द्वारा केदार धाम के प्रतीकात्मक मंदिर के भूमि पूजन में प्रतिभाग या फिर केदार धाम से 228 किलो सोना चोरी का प्रकरण हो, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लगातार हमारे आराध्यों, तीर्थ पुरोहितों और धार्मिक स्थलों का अपमान हो रहा है ।दसौनी ने कहा कि कांग्रेस की यात्रा की सफलता इस बात से आंकी जा सकती है की यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री धामी को केदारनाथ धाम जाकर उपस्थिति दर्ज करानी पड़ी, बद्री केदार समिति को सोना चोरी मामले में दो साल बाद स्पष्टीकरण के  तौर पर बयान और बिल दोनों  जारी करने पड़े, सतपाल महाराज को सोना चोरी मामले में ये कहना पड़ा कि उन्होंने एक वर्ष पहले ही इसकी जांच करा ली है और अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वर्तमान में टिहरी से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस इस बात का द्योतक है कि कांग्रेस की इस यात्रा से भारतीय जनता पार्टी बैकफुट पर है और अपने ही बिछाए जाल में फंस चुकी है। दसौनी ने भाजपा मीडिया प्रभारी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्य मंत्री धामी समेत भाजपा के कई नेता अजमेर शरीफ और पिरान कलियर में चादर चढ़ाते हुए देखे गए हैं ऐसे में कांग्रेस की यात्रा को बदनाम करने के लिए भाजपा मीडिया प्रभारी हिंदू मुस्लिम का पुराना हथकंडा अपना रहे हैं। दसौनी ने कहा कि यह चार धाम उत्तराखंड की सांझी धरोहरें हैं और फिर चाहे चार धाम यात्रा हो, वैष्णो देवी की यात्रा हो या अमरनाथ बाबा की यात्रा हो सभी यात्राओं में सभी धर्म और समुदायों के लोगों की आस्था और विश्वास होने के साथ-साथ आजीविका जुड़ी हुई है ।दसौनी ने भाजपा के मीडिया प्रभारी पर उत्तराखंड की गंगा जमुनी तहजीब को चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा की यात्रा की सफलता इसी बात से पता की जा सकती है कि भारतीय जनता पार्टी यात्रा में चल रहे हर यात्री के चेहरे को स्कैन कर उसका इतिहास और भूगोल खंगालने में लगी है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी को इस बात का संज्ञान होना चाहिए कि आज प्रदेश की जनता उसकी इस मानसिकता से भलीभांति परिचित हो चुकी है और भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा अब ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है ।गरिमा ने कहा कि कांग्रेस की यह यात्रा बहुत ही पवित्र मंशा के साथ निकाली जा रही है, इस यात्रा में जो भी स्वेच्छा  से हिस्सा बनना चाहता है उसका खुले मन से स्वागत है, उत्तराखंड भाजपा के अनर्गल आरोप कांग्रेसियों के मनोबल को नहीं तोड़ सकते।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

दीपावली पर RSS कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं-Newsnetra

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों की समीक्षा की-Newsnetra

सैनिकों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाई दीपावली, जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई-Newsnetra

उत्तराखंड 23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर रेप का आरोप, बोलीं- मेरे बेटे को पिता का नाम चाहिए-Newsnetra

राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा फैसला, दो आंदोलनकारियों को ₹20 हजार की अतिरिक्त सहायता-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, कांग्रेस की "केदार प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा" की अपार सफलता से घबरा कर भाजपा निकृष्टतम बयान बाजी पर उतर आई है, गरिमा मेहरा दसौनी
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 17
दीपावली पर RSS कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
feature image 15
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों की समीक्षा की-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
feature image 14
सैनिकों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाई दीपावली, जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक November 7, 2026
feature image 16
उत्तराखंड 23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर रेप का आरोप, बोलीं- मेरे बेटे को पिता का नाम चाहिए-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
feature image 7 4
राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा फैसला, दो आंदोलनकारियों को ₹20 हजार की अतिरिक्त सहायता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक November 7, 2026
feature image 6 4
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को दी दीपावली की शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?