By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: गांव की पगडंडियों से ओलंपिक ट्रैक तक: उत्तराखंड की अंकिता ध्यानी का स्वर्णिम सफर-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > गांव की पगडंडियों से ओलंपिक ट्रैक तक: उत्तराखंड की अंकिता ध्यानी का स्वर्णिम सफर-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरदेशस्पोर्ट न्यूज

गांव की पगडंडियों से ओलंपिक ट्रैक तक: उत्तराखंड की अंकिता ध्यानी का स्वर्णिम सफर-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/07/28 at 10:28 AM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
27 07 2025 ankita dhyani 23996083
SHARE

गांव की पगडंडियों से ओलम्पिक ट्रैक तक, उत्‍तराखंड की बेटी अंकिता ध्यानी का स्वर्णिम सफर; अब जर्मनी में जीते पदक

लैंसडौन के मेरुड़ा गांव की अंकिता ध्यानी ने आर्थिक चुनौतियों के बावजूद एथलेटिक्स में पहचान बनाई है। तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में वे विश्व स्तर पर 53वें स्थान पर हैं। शिक्षक रिद्धि भट्ट के मार्गदर्शन में उन्होंने गांव के स्कूल से शुरुआत की और ओलंपिक तक का सफर तय किया। अंकिता 2024 के पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी और गांव में घर भी बनवा रही हैं

कोटद्वार। उत्तराखंड की बेटी ने जर्मनी में चल रहे विश्वविद्यालय खेलों में भारत के लिए पदक जीता है। स्टीपलचेज एथलीट अंकिता ध्यानी (कोटद्वार) ने 9:31.99 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 3000 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता। 23 वर्षीय अंकिता ने अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 9:39.00 सेकेंड से लगभग सात सेकेंड कम समय में रजत पदक जीता।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जयहरीखाल विकासखंड का एक छोटा से गांव मेरुड़ा भेल ही कुछ वर्ष पूर्व तक पहचान का मोहताज रहा हो, लेकिन आज गांव की एक बेटी की बदौलत गांव का परचम विश्व पटल पर लहरा रहा है। बात हो रही है मेरुड़ा निवासी अंकिता ध्यानी की, जिसने कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद अपने हौसलों को टूटने नहीं दिया और आज एथलेक्टिस की दुनिया में विश्व पटल पर जाना-पहचाना नाम बन गई हैं। आज विश्व में तीन हजार मीटर स्टैपल चेज में अंकिता विश्वस्तर पर 1185 अंकों के साथ 53 वें स्थान पर हैं।

किसान महिमामंद ध्यानी और लक्ष्मी देवी की होनहार बेटी अंकिता की राह आसान नहीं थी। गांव की पथरीली पगडंडियों पर दौड़ते हुए जो कदम कभी स्कूल के मैदान तक सीमित थे, वही अब ओलंपिक ट्रैक तक पहुंच चुके हैं। शुरुआत गांव के प्राथमिक विद्यालय के एक छोटे-से मैदान से हुई, जहां शिक्षिका रिद्धि भट्ट के निर्देशन में अंकिता ने अपने पहले दौड़ कदम रखे।

आठ सौ मीटर से शुरू हुआ यह सफर 1500, 3000, 5000, 10,000 मीटर और फिर 3000 मीटर स्टैपल चेज़ तक जा पहुंचा। मेहनत रंग लाई और अंकिता को 2024 के पेरिस ओलंपिक में पांच हजार मीटर दौड़ में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।

गांव में बना रहीं मकान
विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी अंकिता आज भी अपने गांव से जुड़ी हुई हैं। हालांकि, अभ्यास के चलते वह गांव में कम ही रहती हैं, फिर भी उनका अपने गांव से गहरा लगाव है। इन दिनों अंकिता गांव में अपना नया मकान बनवा रही हैं। अंकिता का कहना है कि जिस घर-गांव में उसने चलना सीखा, उसे छोड़ने की वह कभी सोच भी नहीं सकती।

वर्ष 2025 में अंकिता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिले पदक
28 मार्च 2025 को सैन मोरक्को (यूएसए) में तीन हजार मीटर स्टैपल चेज में स्वर्ण पदक
29 मार्च 2025 को सैन जुआन (यूएसए) में पंद्रह सौ मीटर दौड़ में कांस्य पदक
16 अप्रैल 2025 को अजूसा (यूएसए) में तीन हजार मीटर स्टैपल चेज में कांस्य पदक
25 जुलाई 2025 को जर्मनी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेलों में तीन हजार मीटर स्टैपल चेज में स्वर्ण पदक
27 जुलाई 2025 को जर्मनी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेलों में तीन हजार मीटर स्टैपल चेज में रजत पदक

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra

‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra

अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: उत्‍तराखंड की बेटी अंकिता ध्यानी का स्वर्णिम सफर; अब जर्मनी में जीते पदक, गांव की पगडंडियों से ओलम्पिक ट्रैक तक
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 39
देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 38
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 37
‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 14, 2026
Untitled design 36
अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 35
देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी के मेस सील, जांच में मिलीं गंभीर खामियां-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर हेल्थ October 14, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?