गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने उपरीकोट में आयोजित पौराणिक भेडू कु थौलू-2026 में की शिरकत-Newsnetra
उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के वरुणाघाटी स्थित #उपरीकोट में आयोजित “पौराणिक भेडू कु थौलू-2026” के भव्य आयोजन में गंगोत्री विधानसभा के विधायक श्री सुरेश सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक श्री सुरेश सिंह चौहान ने आराध्य देव श्री सोमेश्वर देवता जी के दर्शन एवं पूजन कर समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, लोक आस्था और देवभूमि की गौरवशाली विरासत से है। पौराणिक मेले एवं लोक उत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

विधायक ने कहा कि “पौराणिक भेडू कु थौलू” जैसे आयोजन हमारी प्राचीन परंपराओं और लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से परिचित होती है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए समस्त ग्रामवासियों, आयोजन समिति एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि श्री सोमेश्वर देवता जी की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे तथा क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वातावरण कायम रहे, यही उनकी मंगलकामना है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी श्रीमती ममता पंवार, मंडल अध्यक्ष भागीरथी श्री राजेश राणा, जिला पंचायत सदस्य श्री हीरा लाल शाह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती विनीता रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री चंदन पंवार, वरिष्ठ नेता श्री प्रताप राणा, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी श्री विजयपाल मखलोगा, पूर्व डीपीसी सदस्य श्री मेग सिंह राणा, श्री देशराज बिष्ट, श्री मनोज रावत, श्री महादेव रावत, श्री लक्ष्मण सिंह महर, श्री राजेंद्र पंवार, ग्राम प्रधान कन्वा श्री अमित चौहान, पूर्व प्रधान पिलंग श्री अतर राणा, श्री जगेंद्र बिष्ट, श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक श्री सोबन राणा, श्री जगमोहन रावत, श्री धर्म सिंह नेगी, ग्राम प्रधान साल्ड श्री आनंद मणि सेमवाल, श्री कांति नौटियाल, श्री जसपाल सिंह राणा, श्री रमेश राणा, पूर्व प्रधान सौरा श्री सोहनपाल रमोला, श्री जग्गू चौहान, श्री विनोद पंवार, श्री राजवीर नेगी, श्री धर्मेंद्र नेगी, श्री यशवंत पंवार, श्री सोबन लाल प्रजापति, श्री अंकित पंवार, श्री दिवान सिंह पंवार, श्री चंद्रमोहन पंवार, श्री अंकित नेगी, श्री गौरव चौहान, श्री अजय कुमाई, श्री दलवीर सिंह राणा, श्री अमरपाल रमोला, श्री बच्चन सिंह सहित बड़ी संख्या में सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
मेले में क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपराओं एवं धार्मिक आस्था की जीवंत झलक देखने को मिली। स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाया।







