गढ़वाल आयुक्त ने देहरादून DM SSP के साथ यहाँ किया निरीक्षण , चार धाम यात्रा को लेकर दिए निर्देश-Newsnetra
देहरादून , यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों के लिए कटापत्थर व हरबर्टपुर में आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे, आईजी गढ़वाल केएस नगियाल, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विकासनगर के कटापत्थर व हरबर्टपुर स्थित नवनिर्मित बस अड्डे का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आयुक्त गढवाल, जिलाधिकारी देहरादून, आईजी गढवाल, एसएसपी देहरादून सहित उच्चाधिकारी कटापत्थर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों हेतु सभी मूलभूत सुविधाएं बनाने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए।
![गढ़वाल आयुक्त ने देहरादून DM SSP के साथ यहाँ किया निरीक्षण , चार धाम यात्रा को लेकर दिए निर्देश-Newsnetra 4 img 20240515 wa02263173725147819081303](https://newsnetra.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240515-wa02263173725147819081303-1024x694.jpg)
चारधाम यात्रा शुरु होने के बाद भारी संख्या में यात्री पंहुच रहे हैं। व्यवस्थित यात्रा हेतु कमिश्नर गढवाल विनय शंकर पांडे, आईजी गढवाल करन सिंह नागन्याल,जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, एसएसपी अजय सिंह, एसपी देहात लोकजीत सिंह सहित कई उच्चाधिकारियों ने कटापत्थर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।