By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: Gift Of Life : श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल्स ने “गिफ़्ट ऑफ़ लाइफ़” कार्यक्रम के ज़रिये 30,000 बच्चों की निःशुल्क हार्ट सर्जरी पूरी की
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > हेल्थ > Gift Of Life : श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल्स ने “गिफ़्ट ऑफ़ लाइफ़” कार्यक्रम के ज़रिये 30,000 बच्चों की निःशुल्क हार्ट सर्जरी पूरी की
ताज़ा खबरहेल्थहेल्थ मंत्र

Gift Of Life : श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल्स ने “गिफ़्ट ऑफ़ लाइफ़” कार्यक्रम के ज़रिये 30,000 बच्चों की निःशुल्क हार्ट सर्जरी पूरी की

News Netra Admin
Last updated: 2024/04/18 at 2:53 PM
News Netra Admin
Share
7 Min Read
IMG 20240417 WA0002
SHARE

Gift Of Life : श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल्स ने “गिफ़्ट ऑफ़ लाइफ़” कार्यक्रम के ज़रिये 30,000 बच्चों की निःशुल्क हार्ट सर्जरी पूरी की

 

महाराष्ट्र के मुंबई; छत्तीसगढ़ के रायपुर; और हरियाणा के पलवल में स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल्स ने “गिफ़्ट ऑफ़ लाइफ़” कार्यक्रम के तहत 30,000 बच्चों की निःशुल्क हार्ट सर्जरी एवं इलाज की प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूरा होने का जश्न मनाया। इस अवसर पर अस्पताल के अध्यक्ष, डॉ. सी. श्रीनिवास और ट्रस्टी एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, श्री सुनील गावस्कर ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुंबई, रायपुर और पलवल में स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल्स में यह कार्यक्रम आयोजित कि गई।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

 

आर्थिक परेशानियों के बावजूद, श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल्स में 30,000 बच्चों की निःशुल्क हार्ट सर्जरी एवं इलाज की प्रक्रिया का पूरा होना, सही मायने में देश भर में दिल की बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को बेहद जरूरी चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराने के उनके दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। भारत जैसे देश में किसी बच्चे की दिल की बीमारी सिर्फ उसके इलाज से जुड़ी परेशानी नहीं है बल्कि यह उनके परिवार के लिए आर्थिक बोझ भी है, और ऐसे हालात के बीच अस्पताल की इस कोशिश में एक नई उम्मीद और इंसानियत की झलक दिखाई देती है।

 

श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की ओर से श्री सत्य साईं संजीवनी स्वास्थ्य-सेवा कौशल विकास संस्थान में भारत के पहले निःशुल्क स्वास्थ्य देखभाल कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई है, जहां 10वीं या 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक साल के कार्यक्रम की पेशकश की जाती है, और इसकी फंडिंग की व्यवस्था भी संस्थान द्वारा की जाती है। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मेडिकल और सर्जिकल असिस्टेंट के साथ-साथ कुशल स्वास्थ्य सेवाकर्मियों की मांग पर केंद्रित है, जिसमें तकनीकी प्रशिक्षण के अलावा कौशल विकास एवं व्यक्तित्व विकास में भी छात्रों की सहायता की जाती है। इस तरह, यह देश भर के ग्रामीण युवाओं, खास तौर पर सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों के ग्रामीण युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें सक्षम बनाने वाला कार्यक्रम है।

Gift Of Life : श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल्स ने "गिफ़्ट ऑफ़ लाइफ़" कार्यक्रम के ज़रिये 30,000 बच्चों की निःशुल्क हार्ट सर्जरी पूरी की

 

श्री सत्य साईं स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष, डॉ. सी. श्रीनिवास ने 30,000 सर्जरी पूरी होने की घोषणा करते हुए कहा, “आज दुनिया भर में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों की 30,000 कहानियाँ श्री सत्य साईं संजीवनी से जुड़ गई है। जिसकी शुरुआत 12 साल पहले एक अस्पताल के रूप में हुई थी, वह आज समाज में बदलाव लाने वाला आंदोलन बन चुका है जो लगातार देश की सेवा कर रहा है। ये बच्चे श्री सत्य साईं संजीवनी के माध्यम से प्राप्त निःस्वार्थ प्रेम की विरासत को आगे बढ़ाते हुए विकसित भारत में योगदान देने वाले नागरिक बनेंगे।”

 

श्री सत्य साईं स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष, डॉ. सी. श्रीनिवास ने आगे कहा, “मुझे 10वीं या 12वीं कक्षा पूरी करने वाले छात्रों के लिए हमारे कौशल विकास संस्थान में पूरी तरह से मुफ्त एक साल का कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा करते हुए भी बेहद खुशी हो रही है। यह कार्यक्रम छात्रों को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में शिक्षित-सशक्त और रोजगार योग्य बनाएगा, जिसमें स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मेडिकल और सर्जिकल असिस्टेंट के साथ-साथ कुशल स्वास्थ्य सेवाकर्मियों की मांग काफी अधिक है। यह स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में ग्रामीण युवाओं को कुशल बनाकर राष्ट्र निर्माण की पहल है।”

 

महान क्रिकेटर और श्री सत्य साईं स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट के ट्रस्टी, श्री सुनील गावस्कर ने श्री सत्य साईं संजीवनी में सैकड़ों हार्ट सर्जरी को प्रायोजित किया है और वे उम्मीद की कहानियों को आगे बढ़ाते हुए इस नेक काम के ब्रांड एंबेसडर हैं। इस उपलब्धि पर विचार साझा करते हुए उन्होंने कहा, “मैं इसे अपने जीवन की तीसरी और सबसे संतोषजनक पारी मानता हूँ, क्योंकि श्री साईं संजीवनी हॉस्पिटल्स में पूरी तरह से निःशुल्क सर्जरी के ज़रिये इन बच्चों को एक नया और सेहतमंद भविष्य मिल रहा है। ये बच्चे भविष्य में सफल खिलाड़ी/महिला खिलाड़ी, कलाकार या लीडर बन सकते हैं। सभी लोगों से मेरी गुज़ारिश है कि वे बदलाव लाने के इस सफर का हिस्सा बनें।”

Gift Of Life

 

भारत में हर साल 300,000 से अधिक बच्चे दिल की बीमारियों के साथ पैदा होते हैं, जो शिशु मृत्यु दर का एक प्रमुख कारण बना हुआ है, और अक्सर इसका इलाज ज्यादातर लोगों की पहुंच से दूर होता है। इनमें से लगभग 50,000 शिशुओं को जन्म के पहले साल के भीतर ही तुरंत इलाज की जरूरत होती है। श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल्स की 30,000 बच्चों की निःशुल्क सर्जरी एवं इलाज करने की उपलब्धि सिर्फ एक कीर्तिमान नहीं है: बल्कि 30,000 ऐसे बच्चों की दास्तान है जिनका बचपन लौट आया है और उनके परिवार को सुकून मिला है। दान देने वाले लोगों की नेकदिली और कर्मचारियों के समर्पण से प्रेरित इस अस्पताल ने देश के 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा पूरी दुनिया के 18 देशों में बच्चों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। उनकी ‘नि:शुल्क’ चिकित्सा सेवा परिवारों के लिए गंभीर आर्थिक परेशानी को दूर करती है, जिसमें ऑपरेशन से पहले से लेकर बाद तक हर कदम पर पूरी सहायता दी जाती है। बेहद कुशल चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता के अलावा, यह अस्पताल हर कार्य में प्रेम की भावना का प्रतीक है, जो सच्चे नाते को बढ़ावा देता है और दिल की बीमारियों को ठीक करने के साथ-साथ पूरे परिवार को खुशी का तोहफ़ा देता है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे- विकास कुमार-805740963

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra

‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra

अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra

देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी के मेस सील, जांच में मिलीं गंभीर खामियां-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 000 बच्चों की निःशुल्क हार्ट सर्जरी, 30, Gift Of Life, श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल्स ने "गिफ़्ट ऑफ़ लाइफ़" कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 39
देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 38
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 37
‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 14, 2026
Untitled design 36
अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 35
देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी के मेस सील, जांच में मिलीं गंभीर खामियां-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर हेल्थ October 14, 2026
Untitled design 34
गैरसैंण विधानसभा सत्र 27 अक्टूबर से, दो दिन चलेगी कार्यवाही; 31 विधायकों ने भेजे 426 सवाल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?