By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: जीएलए यूनिवर्सिटी ने माइक्रोसॉफ्ट एवं बाइटएक्सएल के साथ साझेदारी की, स्‍टूडेंट अब  एआई और मशीन लर्निंग में कर सकेंगे बीटेक-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > जीएलए यूनिवर्सिटी ने माइक्रोसॉफ्ट एवं बाइटएक्सएल के साथ साझेदारी की, स्‍टूडेंट अब  एआई और मशीन लर्निंग में कर सकेंगे बीटेक-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरशिक्षा

जीएलए यूनिवर्सिटी ने माइक्रोसॉफ्ट एवं बाइटएक्सएल के साथ साझेदारी की, स्‍टूडेंट अब  एआई और मशीन लर्निंग में कर सकेंगे बीटेक-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/07/03 at 7:42 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20240703 WA0001
SHARE

जीएलए यूनिवर्सिटी ने माइक्रोसॉफ्ट एवं बाइटएक्सएल के साथ साझेदारी की, स्‍टूडेंट अब एआई और मशीन लर्निंग में कर सकेंगे बीटेक-Newsnetra


देहरादून- 3 जुलाई, 2024: भारत का एक अग्रणी एडटेक प्‍लेटफॉर्म, जो इंजीनियरिंग की शिक्षा एवं आईटी कौशल में बदलाव लाने का काम कर रहा है, ने दिग्‍गज टेक्‍नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक महत्‍वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत एनएएसी ए+ रैंकिंग वाले एक प्रमुख संस्‍थान जीएलए यूनिवर्सिटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एण्‍ड मशीन लर्निंग (एआईएमएल) में विशेषज्ञता देने वाला बीटेक प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। यह प्रोग्राम मथुरा में जीएलए यूनिवर्सिटी में भी पेश किया जाएगा।  

इस साझेदारी के अंतर्गत, बाइटएक्सएल प्रोग्राम की एक्‍जीक्‍यूटिंग एजेंसी (निष्‍पादन अभिकरण) बनेगा और माइक्रोसॉफ्ट के सर्टिफाइड ट्रेनर्स से कैम्‍पस में पाठ्यक्रम की शिक्षा दिलवाएगा। इस‍ विशेषज्ञता को प्राप्‍त करने वाले विद्यार्थियों को अपने रेगुलर कोर्सवर्क के तहत माइक्रोसॉफ्ट के सर्टिफकेट मिलेंगे और इंडस्‍ट्री से मान्‍यता प्राप्‍त क्रे‍डेंशियल्‍स के साथ उनकी योग्‍यता को बढ़ाएंगे। 

बाइटएक्सएल के को-फाउंडर एवं सीएसओ श्री चरण ताडेपल्‍ली ने कहा, ‘‘यह कोर्स मजबूत बुनियादी कौशल निर्मित करने में एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और विद्यार्थियों का उज्‍जवल भविष्‍य सुनिश्चित करेंगे। सर्टिफिकेशन से विद्यार्थियों की योग्‍यता भी बढ़ेगी। माइक्रोसॉफ्ट के सर्टिफाइड ट्रेनर्स लाने के अलावा, बाइटएक्सएल इस प्रोग्राम के तहत नौकरी की गारंटी और पेड इंटर्नशिप्‍स भी दे रहा है।’’

जीएलए यूनिवर्सिटी के रजिस्‍ट्रार श्री अशोक कुमार सिंह ने इस साझेदारी पर अपना उत्‍साह व्‍यक्‍त करते हुए कहा, ‘‘हमारे लिए यह सुनिश्चित करना बहुत महत्‍वपूर्ण है कि हमारे विद्यार्थी नौकरी के वक्‍त उद्योग की मांग पूरी कर सकें। न केवल उत्‍तर प्रदेश, बल्कि पूरे भारत में हमारे बच्‍चों को एक बेहद प्रतिस्‍पर्द्धी दुनिया के लिये तैयार रहना होगा। मुझे खुशी है कि एआई तथा मशीन लर्निंग पढ़ाने के लिये जीएलए यूनिवर्सिटी अत्‍याधुनिक टेक्‍नोलॉजी  को शामिल करने में आगे आ रही है। हमारे पाठ्यक्रम के अंतर्गत माइक्रोसॉफ्ट सर्टिफिकेशन की पेशकश करना बेहतर नौकरियाँ पाने और उद्योग में एआई तथा एमएल की बढ़ रही मांग के मुताबिक अवसर पाने में हमारे विद्यार्थियों की सहायता करेगा। हम एआईएमएल में यह अग्रणी बीटेक प्रोग्राम पेश करने के लिये माइक्रोसॉफ्ट और बाइटएक्सएल के साथ साझेदारी करते हुए उत्‍साहित हैं। इस साझेदारी से हमारे विद्यार्थियों को कॅरियर में सफल होने के सबसे अच्‍छे मौके मिलेंगे और उन्‍हें टेक इंडस्‍ट्री में इनोवेटर्स बनने के लिये तैयार किया जाएगा।’’

बाइटएक्सएल के को-फाउंडर एवं सीईओ श्री करुण ताडेपल्‍ली ने कहा, ‘‘जीएलए यूनिवर्सिटी और माइक्रोसॉफ्ट के साथ हमारी साझेदारी तकनीकी पेशेवरों की अगली पीढ़ी को तैयार करने के लिये हमारी प्रतिबद्धता दिखाती है। साथ मिलकर हम विद्यार्थियों को उच्‍च-गुणवत्‍ता की शिक्षा एवं उद्योग के अग्रणी साधन प्रदान करेंगे। इससे ऐसा माहौल बनेगा, जहाँ टेक्‍नोलॉजिस्‍ट नये-नये आविष्‍कार कर सकें और आगे बढ़ें।’’

जीएलए यूनिवर्सिटी का बीटेक एआईएमएल प्रोग्राम माइक्रोसॉफ्ट की टेक्‍नोलॉजी में आधुनिक क्षमताओं तथा बाइटएक्सएल के अभिनव निम्‍बस प्‍लेटफॉर्म के साथ मिलकर विकसित किया जाएगा। यह सहयोग सुनिश्चित करेगा कि स्‍टूडेंट्स को एआईएमएल के अत्‍याधुनिक कॉन्‍सेप्‍ट, टूल्‍स और वास्‍तविक दुनिया में उनका प्रयोग करने की जानकारी प्राप्‍त हो और उन्‍हें टेक्‍नोलॉजी में नेतृत्‍व की भूमिकाओं के लिये तैयार किया जा सके। 




अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे- विकास कुमार-8057409636

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

रेखा आर्य से सहानुभूति, लेकिन ₹210 करोड़ की कथित बेनामी संपत्ति पर जवाब दें: गणेश गोदियाल-Newsnetra

उत्तराखंड में धान खरीद को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा, ओलावृष्टि पर मुआवजा दोगुना-Newsnetra

मसूरी मालरोड पर लगेंगे ANPR कैमरे, प्रतिबंधित समय में वाहनों की एंट्री पर लगेगी लगाम-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 17 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: GLA University partnered with Microsoft and ByteXL, newsnetra, students can now do B.Tech in AI and Machine Learning
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 1
रेखा आर्य से सहानुभूति, लेकिन ₹210 करोड़ की कथित बेनामी संपत्ति पर जवाब दें: गणेश गोदियाल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल
उत्तराखंड में धान खरीद को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा, ओलावृष्टि पर मुआवजा दोगुना-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 3 1
मसूरी मालरोड पर लगेंगे ANPR कैमरे, प्रतिबंधित समय में वाहनों की एंट्री पर लगेगी लगाम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 17, 2026
Aaj ka Rashifal 17 October 2026
Aaj ka Rashifal 17 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 7
सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 6
उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 16, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?