By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: रिवर्स पलायन को लेकर सरकार के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम, अब तक 6282 लोग लौटे गांव: मुख्यमंत्री धामी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > रिवर्स पलायन को लेकर सरकार के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम, अब तक 6282 लोग लौटे गांव: मुख्यमंत्री धामी-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

रिवर्स पलायन को लेकर सरकार के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम, अब तक 6282 लोग लौटे गांव: मुख्यमंत्री धामी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/12/20 at 9:08 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
IMG 20251220 WA0004
SHARE

रिवर्स पलायन को लेकर सरकार के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम, अब तक 6282 लोग लौटे गांव: मुख्यमंत्री धामी-Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग, उत्तराखण्ड की 10वीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पलायन की समस्या राज्य के लिए एक बड़ी चुनौती रही है, लेकिन पिछले चार–पाँच वर्षों में रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका के साधन बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएँ लागू की गई हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत ऋण लेने पर पात्र लाभार्थियों को अनुदान (सब्सिडी) भी प्रदान की जा रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

*प्रवासी पंचायतों और वेडिंग डेस्टिनेशन विकास पर विशेष बल

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्यभर में प्रवासी पंचायतों का आयोजन किया जाए, जिनमें देश एवं विदेश में कार्यरत प्रवासियों को आमंत्रित किया जाए। उन्हें राज्य सरकार की रिवर्स पलायन से जुड़ी पहलों की जानकारी दी जाए और उनके सुझाव भी प्राप्त किए जाएँ।
मुख्यमंत्री ने आयोग के सदस्यों से अन्य राज्यों में जाकर रिवर्स पलायन के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देने के साथ ही पलायन रोकने और रिवर्स पलायन से जुड़े नवाचारों का अध्ययन करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि त्रियुगीनारायण की तर्ज पर राज्य के 25 नए स्थलों को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए। इन स्थलों में सभी मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए लघु उद्योगों के संवर्धन पर भी बल दिया गया।

*रिवर्स पलायन की दिशा में उत्साहजनक परिणाम*

ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग के उपाध्यक्ष डॉ॰ एस.एस. नेगी ने बताया कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में अब रिवर्स पलायन का रुझान देखने को मिल रहा है। अब तक लगभग 6282 व्यक्ति वापस अपने गाँवों में लौटे हैं। इनमें देश के भीतर और विदेशों से लौटे लोग भी शामिल हैं। अधिकतर लोग पर्यटन एवं लघु उद्योग के क्षेत्र में कार्यरत हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

बैठक में आयोग के सदस्यों ने रिवर्स पलायन को और गति देने के लिए कई रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में सचिव श्री विनय शंकर पाण्डेय, श्री धीराज गर्ब्याल, डॉ॰ श्रीधर बाबू अद्दांकी, श्री सी. रविशंकर, अपर सचिव श्रीमती अनुराधा पाल, डॉ॰ मेहरबान सिंह बिष्ट, श्री चन्द्र सिंह धर्मशक्तू, श्री संतोष बडोनी, श्री सुरेश जोशी, ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग के सदस्य श्री अनिल सिंह शाही, श्री दिनेश रावत, श्री सुरेश सुयाल, श्री राम प्रकाश पैन्यूली एवं श्रीमती रंजना रावत उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली‌ शवयात्रा-Newsnetra

राजकीय महाविद्यालय कमांद में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित-Newsnetra

देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, दिव्यांगजनों को बताया मताधिकार का महत्व-Newsnetra

नैनीताल: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन-Newsnetra

देहरादून के सरस फूड फेस्टिवल में छाया मोरी का पहाड़ी स्वाद, महिलाओं की सेब चटनी बनी आकर्षण-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, अब तक 6282 लोग लौटे गांव: मुख्यमंत्री धामी, रिवर्स पलायन को लेकर सरकार के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

78e3b899 d266 45e2 8cd6 a3b2609a7714 1
वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली‌ शवयात्रा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 10, 2026
Untitled design 11
राजकीय महाविद्यालय कमांद में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा सामाजिक October 10, 2026
Untitled design 1 3
देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, दिव्यांगजनों को बताया मताधिकार का महत्व-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती शिक्षा सामाजिक October 10, 2026
Untitled design 1 2
नैनीताल: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 1 1
देहरादून के सरस फूड फेस्टिवल में छाया मोरी का पहाड़ी स्वाद, महिलाओं की सेब चटनी बनी आकर्षण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 10, 2026
Aaj ka Rashifal 10 October 2026
Aaj ka Rashifal 10 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?