By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने डॉ. रमेश सिंह पाल की पुस्तक ‘योग एवं ध्यान : द पाथलेस पाथ’ का विमोचन किया-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > राज्यपाल गुरमीत सिंह ने डॉ. रमेश सिंह पाल की पुस्तक ‘योग एवं ध्यान : द पाथलेस पाथ’ का विमोचन किया-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने डॉ. रमेश सिंह पाल की पुस्तक ‘योग एवं ध्यान : द पाथलेस पाथ’ का विमोचन किया-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/08/21 at 11:19 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
f47814e6 d1a6 4521 b8ee 59f18624537e 1
SHARE

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने डॉ. रमेश सिंह पाल की पुस्तक ‘योग एवं ध्यान : द पाथलेस पाथ’ का विमोचन किया-Newsnetra

देहरादून, 21 अगस्त 2026: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने शुक्रवार को राजभवन स्थित लोक भवन, देहरादून में विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं लेखक डॉ. रमेश सिंह पाल तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के भारती कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आशा तिवारी द्वारा सह-लिखित अंग्रेजी पुस्तक ‘योग एवं ध्यान : द पाथलेस पाथ’ का विमोचन किया।

82b00d0d fbe0 4d31 b005 e86d829daa23
035eb98d c328 4af1 b1c8 9a491c653d90
f47814e6 d1a6 4521 b8ee 59f18624537e
45f08b85 da85 4d32 8e4f 679f14872e42

पुस्तक के विमोचन पर लेखकों को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि योग और ध्यान भारत की सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। वर्तमान समय में बढ़ते तनाव और बदलती सामाजिक परिस्थितियों के बीच योग एवं ध्यान का महत्व और भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को पारंपरिक रूप से देवभूमि के रूप में जाना जाता है और प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप राज्य को योग, आध्यात्मिकता एवं वेलनेस के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

कार्यक्रम में उपस्थित पद्मश्री सम्मानित एवं प्रसिद्ध पर्वतारोही संतोष यादव ने डॉ. रमेश सिंह पाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सनातन दर्शन में निहित योग और ध्यान के गहन आयामों को सरल एवं सहज भाषा में प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण प्रयास किया है। उन्होंने आध्यात्मिकता और आत्म-परिवर्तन पर डॉ. पाल द्वारा लिखी गई पुस्तकों को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास भारत की आध्यात्मिक ज्ञान-परंपरा को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

‘योग एवं ध्यान : द पाथलेस पाथ’ डॉ. रमेश सिंह पाल की सातवीं पुस्तक है। पुस्तक में योग एवं ध्यान के विभिन्न आयामों, उनके दार्शनिक आधार, आंतरिक साधनाओं तथा आध्यात्मिक महत्व को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक योग और ध्यान को केवल शारीरिक अथवा मानसिक अभ्यास के रूप में नहीं, बल्कि आत्म-जागरूकता, आंतरिक रूपांतरण और आध्यात्मिक जागरण की यात्रा के रूप में प्रस्तुत करती है।

डॉ. रमेश सिंह पाल ने आत्म-विकास, आध्यात्मिकता, सनातन दर्शन एवं मानव चेतना जैसे विषयों पर अनेक पुस्तकें लिखी हैं। उनकी कृतियां भारत की संसद पुस्तकालय सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं प्रतिष्ठित संस्थानों के पुस्तकालयों में शामिल हैं। उन्हें यूनेस्को इनक्लूसिव पॉलिसी लैब में भारत की ओर से विशेषज्ञ के रूप में भी नामित किया गया है।

पुस्तक विमोचन समारोह में राज्यपाल की अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी, राज्यपाल के एडीसी अमित श्रीवास्तव सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्ति, विद्यार्थी एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. रमेश सिंह पाल ने पुस्तक का विमोचन करने के लिए माननीय राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संतोष यादव द्वारा व्यक्त किए गए उत्साहवर्धक शब्दों एवं सराहना के लिए भी उनका धन्यवाद किया। डॉ. पाल ने समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, सहकर्मियों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की।

पुस्तक के प्रकाशन पर अल्मोड़ा में भी हर्ष का माहौल है। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के निदेशक डॉ लक्ष्मी कांत सहित संस्थान के वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं अल्मोड़ा के महापौर ने भी डॉ. रमेश सिंह पाल को उनकी सातवीं पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

जलवायु परिवर्तन से हिमालय को बढ़ते खतरे, AI से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा-Newsnetra

मेडिकल कॉलेज, नशे पर प्रतिबंध और जनसमस्याएं: CM धामी ने दिए अहम बयान-Newsnetra

नशामुक्त भविष्य के निर्माण में आगे आएं युवा, जिलाधिकारी ने किया आह्वान-Newsnetra

देहरादून में राशन की दुकानों पर प्रशासन सख्त, खाद्यान्न की गुणवत्ता जांचेंगे अधिकारी-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 44
जलवायु परिवर्तन से हिमालय को बढ़ते खतरे, AI से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 15, 2026
Untitled design 43
मेडिकल कॉलेज, नशे पर प्रतिबंध और जनसमस्याएं: CM धामी ने दिए अहम बयान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती सामाजिक October 15, 2026
Untitled design 42
नशामुक्त भविष्य के निर्माण में आगे आएं युवा, जिलाधिकारी ने किया आह्वान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती October 15, 2026
Untitled design 41
देहरादून में राशन की दुकानों पर प्रशासन सख्त, खाद्यान्न की गुणवत्ता जांचेंगे अधिकारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 15, 2026
Untitled design 40
मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?