फतेहपुर सीकरी के थाना क्षेत्र की पार्किंग में फर्जी दस्तावेजों से लाइसेंस लेने वाले गाइडों की गुंडागर्दी, पर्यटक हो रहे भयभीत-Newsnetra
फतेहपुर सीकरी के थाना क्षेत्र स्थित गुलिस्तान पार्किंग में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यहां कुछ गाइड ऐसे हैं जिन्होंने फर्जी मार्कशीट बनवाकर गाइड का लाइसेंस हासिल किया है और वर्तमान में उसी आधार पर कार्य कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ये लोग पार्किंग क्षेत्र में बैठकर न सिर्फ अवैध तरीके से काम कर रहे हैं, बल्कि आए दिन गाली-गलौज, झगड़ा और गुंडागर्दी भी करते हैं। इनके व्यवहार से वहां का माहौल खराब होता जा रहा है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रहीस उर्फ चरखा और पत्रु शरीफ नामक व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में लगातार शामिल हैं। आरोप है कि ये लोग रोजाना लोगों को धमकाते हैं, मारपीट की धमकी देते हैं और खुलेआम अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।
इसका सीधा असर वहां आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों पर पड़ रहा है, जो इस तरह का माहौल देखकर भयभीत और असहज महसूस करते हैं। इससे फतेहपुर सीकरी जैसे ऐतिहासिक पर्यटन स्थल की छवि लगातार खराब हो रही है।
📢 प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लाइसेंस लेने वाले गाइडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
👉 सूत्रों के अनुसार, इस मामले से जुड़े वीडियो सबूत भी मौजूद हैं।



