By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: हरिद्वार: बेटे ने मां को घर में बनाया बंधक, गैस से जलाने की धमकी; पुलिस की सूझबूझ से बची जान-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > हरिद्वार: बेटे ने मां को घर में बनाया बंधक, गैस से जलाने की धमकी; पुलिस की सूझबूझ से बची जान-Newsnetra
उत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताज़ा खबर

हरिद्वार: बेटे ने मां को घर में बनाया बंधक, गैस से जलाने की धमकी; पुलिस की सूझबूझ से बची जान-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/03/16 at 12:46 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
c6589c0d 4218 4602 ba7b cabcbeebc246 768x406 1
SHARE

हरिद्वार: बेटे ने मां को घर में बनाया बंधक, गैस से जलाने की धमकी; पुलिस की सूझबूझ से बची जान-Newsnetra

हरिद्वार
कनखल पुलिस की मुस्तैदी, सजगता और तत्परता से एक महिला की जान बच गई। एक युवक ने अपनी ही मां को घर में बंधक बनाकर गैस सिलेंडर से जिंदा जलाने की धमकी दे दी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जगजीतपुर उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए हमलावर को काबू कर लिया और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। जबकि आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से आरोपी नमन पुत्र स्व0 तनमय नि0 राधिका एनक्लेव थाना कनखल जनपद हरिद्वार को जेल भेज दिया गया है।

f537de14 4193 4e7d 8b95 aa15adad59f8
घटना 12 मार्च 2026 की शाम करीब 6:24 बजे की है, जब डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि राधिका एन्कलेव कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी मां को घर में बंद कर रखा है और एलपीजी गैस का रिसाव कर आग लगाने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जगजीतपुर उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक तत्काल मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों से जानकारी जुटाई

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

मौके पर पता चला कि नमन शर्मा (36) पुत्र स्वर्गीय तनमय शर्मा ने अपनी मां शालिनी शर्मा (62) को घर के अंदर बंधक बना लिया है। आरोपी ने घर के मुख्य गेट पर अंदर से ताला लगा रखा था और गैस सिलेंडर की गैस खोलकर आग लगाने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फायर सर्विस, प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत और सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी को भी बुलाया गया।

पुलिस के कई प्रयासों के बावजूद जब आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला तो हालात तनावपूर्ण हो गए और आशंका जताई जाने लगी कि कहीं महिला को नुकसान न पहुंचा दिया गया हो। ऐसे में चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए एक अलग रणनीति अपनाई। उन्होंने पुलिस कर्मियों को लोहे काटने वाला कटर (ग्राइंडर) लाने के लिए भेजा और स्वयं आरोपी को बातचीत में उलझाए रखा।
कुछ ही देर में पुलिस कर्मी कटर लेकर पहुंचे। इस दौरान उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक ने मकान के बाहर लकड़ी की सीढ़ी लगवाई और मकान की छत पर बनी मुमटी तक पहुंचे। वहां लगी खिड़की का शीशा तोड़कर वह घर के अंदर दाखिल हो गए। अंदर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि आरोपी नमन शर्मा के हाथ में चाकू था और गैस सिलेंडर की गैस भी खुली हुई थी, जबकि उसके हाथ में लाइटर भी था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक ने बिना समय गंवाए साहसिक कदम उठाया और अचानक झपट्टा मारकर आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने उसे जमीन पर गिराकर काबू कर लिया और उसके हाथ से चाकू छुड़ा दिया। इसी दौरान बाहर मौजूद पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने इलेक्ट्रॉनिक कटर से मुख्य गेट काटकर खोल दिया, जिससे अन्य पुलिसकर्मी भी अंदर पहुंच गए।
इसके बाद बरामदे के पास लगे जालीदार दरवाजे को भी कटर से काटकर खोला गया और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं घर के अंदर एक कमरे में बंद महिला शालिनी शर्मा को सुरक्षित बाहर निकालकर पड़ोसियों के सुपुर्द किया गया।
पीड़िता शालिनी शर्मा ने बताया कि उनके पति की वर्ष 2011 में मृत्यु हो चुकी है और उनका बेटा नमन शर्मा पिछले करीब 20 वर्षों से नशे का आदी है। वह अक्सर उनसे पैसे मांगकर मारपीट और झगड़ा करता रहता है। घटना वाले दिन भी उसने नशे के लिए पैसे मांगे और मना करने पर उन्हें कमरे में बंद कर गैस सिलेंडर से जलाने की कोशिश की। किसी तरह मौका पाकर उन्होंने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर लिया और पड़ोसी को फोन कर पुलिस बुलाने की सूचना दी।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बताया कि
 यदि पुलिस समय पर पहुंचकर मुमटी के रास्ते घर में दाखिल नहीं होती तो आरोपी घर में आग लगा सकता था और महिला की जान जा सकती थी।
पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने चौकी प्रभारी जगजीतपुर उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक की बहादुरी, सूझबूझ और साहस की जमकर सराहना की है। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना घर के अंदर प्रवेश कर हमलावर को काबू किया और एक बड़ी अनहोनी होने से बचा लिया।
प्रभारी निरीक्षक कनखल देवेंद्र सिंह रावत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर को भेजी रिपोर्ट में उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक को उनके उत्कृष्ट साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए राष्ट्रीय पर्व 2026 के अवसर पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान या सराहनीय सेवा सम्मान से सम्मानित किए जाने की संस्तुति की है

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस-Newsnetra

देहरादून में नाबार्ड के सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन, 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री-Newsnetra

बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण और खेतों का निरीक्षण-Newsnetra

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने की प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से शिष्टाचार भेंट-Newsnetra

हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, गैस से जलाने की धमकी; पुलिस की सूझबूझ से बची जान, हरिद्वार: बेटे ने मां को घर में बनाया बंधक
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

हल्द्वानी में धामी की 8 बड़ी घोषणाएं
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 9, 2026
Vibrant Apple and Kiwi Festival News Poster
देहरादून में नाबार्ड के सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन, 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 9, 2026
Uttarakhand Hailstorm Damage Survey
बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण और खेतों का निरीक्षण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 9, 2026
img 1518
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने की प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से शिष्टाचार भेंट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 9, 2026
ALLO
हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 9, 2026
sdf
केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग आज से शुरू: जानिए नया किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 9, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?