- हरीश रावत के खास कांग्रेसी दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
- भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने जताई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में आस्था
- प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कराई ऑनलाइन भाजपा की सदस्यता ग्रहण
- कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाले सभी नेता हरीश रावत के खास
- दावाः जल्द ही और कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता होगे भाजपा में शामिल
हरिद्वार। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने आज कांग्रेस का दामन छोड़ कर विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हो गये। जिनको चेतन ज्योति आश्रम में आयोजित एक समारोह में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट और हरिद्वार लोकसभा सीट के प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भाजपा में शामिल किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कांग्रेस को छोड़ कर आये नेताओं को ऑनलाइन भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा में शामिल होने वालों में भारी संख्या में संत भी शामिल रहे। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने दावा किया है कि अभी ओर भी नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में शामिल होगें। वहीं कांग्रेस से जुड़े नेता भाजपा में शमिल होने वालों को अवसरवादी करार दे रहे हैं। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि जब कांग्रेस की सरकार भी तब इन नेताओं ने सरकार का भरपूर फायदा उठाकर अच्छे पदों पर विराजमान रहे। लेकिन जब कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में आयी तो इन्होंने कांग्रेस का साथ देने की बजाय उसका साथ छोड़ कर सत्तारूढ दल में शामिल हो गये।
हरिद्वार लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेन्द्र रावत को बनाये जाने के बाद हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। जिसकी झलक आज साफ देखने को मिली। पूर्व मुख्यमंत्री के खास कांग्रेसी नेता अपने भारी समर्थकों के साथ कांग्रेस को छोड़ कर विधिावत रूप से भाजपा में शामिल हो गये। कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में कांग्रेस से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ओएसडी रह चुके पुरूषोत्तम शर्मा, कांग्रेस से नगर निगम मेयर का चुनाव लड़ चुके मंहत ऋषिश्वरानंद ऊर्फ संजय मंहत, प्रदेश महासचिव राजेश रस्तौगी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं प्रदेश सचिव कुमुद शर्मा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि रह चुके सत्यनारायण शर्मा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता दीपक जखमोला, कांग्रेसी संत बाबा हठयोगी महाराज, तोष जैन और उनकी पत्नी मोनिका जैन, राजा शर्मा, मुकेश शर्मा आदि अपने भारी समर्थकों के साथ शामिल हो गये। कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं के साथ ही भारी संख्या में संत भी शामिल रहे। कांग्रेस का दामन छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वालों को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करायी। जिसके बाद प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत, नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधाायक आदेश चैहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता आदि ने फूल मालाओं व भाजपा के पटके पहनाकर भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत, नगर विधायक मदन कौशिक ने संयुक्त रूप से कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा के परिवार का हिस्सा बनने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। जिसमें सभी वर्गो के लोगों का समावेश है। भाजपा के नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं, जोकि सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ लेकर चलने पर विश्वास करते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विकास को गति देकर विश्व के पटल पर अलग पहचान दी है। भाजपा में शामिल होने वाले लोगों ने जो विश्वास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जताकर भाजपा में शामिल हुए हैं। वह उनको विश्वास दिलाते हैं कि उनका पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा और भाजपा का परिवार उनके हर कदम पर कंधो से कंधाा मिलाकर चलेगा। भाजपा में शामिल होने वाले नेता पुरूषोत्तम शर्मा ने बताया कि कांग्रेस को छोड़ कर ओर भी नेता व कार्यकर्ता जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे।