हेमंत द्विवेदी का गणेश गोदियाल पर बड़ा आरोप, बोले- बीकेटीसी की धनराशि चहेतों में बांटी गई-Newsnetra
बदरी-केदार मंदिर समिति(बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज देहरादून में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर मंदिर समिति में अध्यक्ष रहते हुए मंदिर की धनराशि की चहेतों को बंदरबांट का आरोप लगाया है। उन्होंने जिन लोगों को यह धनराशि दी गई उनके नाम बताते हुए कहा कि इस मामले को जांच में शामिल किया जाएगा




