By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: गर्भवती महिलाएं करवा चौथ का व्रत कैसे करें, स्वस्थ तरीके से कैसे रखें अपना ध्यान – डॉ. सुजाता संजय की सलाह-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > गर्भवती महिलाएं करवा चौथ का व्रत कैसे करें, स्वस्थ तरीके से कैसे रखें अपना ध्यान – डॉ. सुजाता संजय की सलाह-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरहेल्थ

गर्भवती महिलाएं करवा चौथ का व्रत कैसे करें, स्वस्थ तरीके से कैसे रखें अपना ध्यान – डॉ. सुजाता संजय की सलाह-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/10/19 at 6:06 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
गर्भवती महिलाएं करवा चौथ कैसे करें सुरक्षित व्रत
SHARE

गर्भवती महिलाएं करवा चौथ का व्रत कैसे करें, स्वस्थ तरीके से कैसे रखें अपना ध्यान – डॉ. सुजाता संजय की सलाह-Newsnetra

  • गर्भवती महिलाऐं करवा चैथ का व्रत कुछ ऐसे करेंः डाॅ0 सुजाता संजय
  • करवां चैथ पर प्रेगनेंट महिलाऐं कुछ यूं रखेे अपना ख्याल डाॅ0 सुजाता संजय
  • प्रेगनेंसी में करवा चैथ का व्रत कैसे रखें: डाॅ0 सुजाता संजय

प्रेग्नेंसी में आप सिर्फ अपने लिए नहीं खाती हैं बल्कि आपके खाने से शिशु को भी पोषण मिलता है और उसका विकास आपके आहार पर ही निर्भर करता है। आप प्रेग्नेंसी में व्रत तो रख सकती हैं लेकिन आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा। करवां चैथ का व्रत ही एक ऐसा व्रत होता है, जो निर्जल-निराहार करना होता है। इस व्रत का टॅुटना बहुत ही अशुभ माना जाता है। ऐसे में गर्भवती महिला के सामने यह संकट आ खड़ा होता है कि वह इस व्रत का पालन कैसे करें।

स्ंाजय आॅर्थोपीड़िक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेन्टर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ0 सुजाता संजय ने गर्भवती महिलाओं को करवां चैथ व्रत रखने के लिए यह सलाह दी कि पहले तो यह उपवास आपके अजन्में शिशु के लिए सुरक्षित हो। हालांकि, अगर आप स्वस्थ व अच्छा महसूस कर रही हैं और आपकी गर्भावस्था भी बिना किसी समस्या के आगे बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में व्रत रखना सुरक्षित हो सकता है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

अगर, आप व्रत के लिए सक्षम और स्वस्थ महसूस न कर रही हों या फिर अपने स्वास्थ्य और शिशु की सलामती को लेकर चिंतित हों, तो उपवास शुरू करने से पहले अपनी डाॅक्टर से बात करें। आपकी डाॅक्टर संभवतः आपके शारीरिक स्वास्थ्य और चिकित्सा इतिहास की समीक्षा करेगी। वह शायद अन्य जटिलताओं को भी देखना चाहेंगी, जैसे की गर्भावधि मधुमेह एवं एनीमिया। वह यह भी देखेगी की आपके गर्भ में एक से अधिक शिशु तो नहीं पल रहे। वह आपको उपवास रखने के लिए तभी कहेगी, जब वह देख लेगी की सब ठीक-ठाक है।

आपने व्रत रखना तय किया है तो इस बार करवा चैथ के व्रत में थोड़ा परिवर्तन करें। सबसे पहले भौर काल सरगी जरूर करें और इस वक्त एक बड़ा गिालास दूध जरूर पीए। एक कटोरा फ्रूट सलाद बनाकर दिन में लें। इससे आपको एसिडिटी नहीं होगी। दिन में करवा चैथ की पूजा-कथा के बाद एक बड़ा गिलास दूध फिर से लें। इससे बच्चे को सारा पोषण मिलेगा और उसका विकास अप्रभावित रहेगा।

डाॅ0 सुजाता संजय के अनुसार कुछ धर्मो में व्रत के दौरान किसी भी तरह के खाघ पदार्थ के सेवन या पानी पीने की भी अनुमति नहीं है। अपनी डाॅक्टर तथा धार्मिक गुरू के बात करें कि ऐसी स्थिति में आप क्या बेहतर कर सकती है। कुछ धर्मो में व्रत के विशिष्ट भोजन जैसे गैर-अनाजी पदार्थ, फल, सब्जियां, दूध और रस आदि के सेवन करने की अनुमति है। ऐसे में ताजा फल और सब्जियों के सेवन वाला व्रत रखना एक स्वस्थ विकल्प है। इससे आपको अनिवार्य पोषक तत्व जैसे आयरन आदि मिलते रहेगें।

डाॅ0 सुजाता संजय ने गर्भवती महिलाओं को व्रत के दौरान सलाह दी कि अधिक मीठे खाघ पदार्थो और काॅफी, चाय जैसे कैफीन युक्त पेय पदार्थो के सेवन से दूर ही रहे। यदि व्रत के दौरान पेय पदार्थ के सेवन की अनुमति है, तो नियमित अंतरालों पर पानी, दूध या ताजा फलों के रस लेती रहें।

यदि गर्भवती महिला करवा चैथ का व्रत रख रही है तो आपके लिए शरीर को हाइड्रेट रखना, आज बहुत जरूरी है। आप व्रत में नारियल पानी पी सकती हैं।
प्रेग्नेंसी में मतली, सिरदर्द या सिर चकराना आम बात है और अगर आपको व्रत रखने पर इस तरह की प्रॉब्लम हो रही है तो घबराएं नहीं। आप आराम करें और फल खाएं और पानी पिएं। अगर आपके भूख बर्दाश्त नहीं हो रही है, तो आप व्रत तोड़ने में हिचकें नहीं क्योंकि व्रत को पूरा करना आपके या आपके बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
करवा चैथ का व्रत खोलने पर फैट, शुगर और नमक वाली चीजें खाने से बीपी बढ़ सकता है इसलिए आप व्रत खोलने पर हेल्दी चीजें ही खाएं।

व्रत में मेहनत वाले कार्य और व्यायाम न करना बेहतर है। व्रत के दौरान आपकी पाचन प्रणाली धीमी पड़ जाती है, अतः व्रत खोलते समय आप एक बात का खास ध्यान रखें की सबसे पहले आप तरल पीएं, जैसे की नारियल पानी आदि, यदि व्रत के बाद एक दम से आप पेट भर कर खाना खाने की सोचती है तो इससे आपको परेशानी हो सकती हैं ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए, व्रत खोलने के बाद आप सबसे पहले तरल चीज लें। यदि आपको अत्यधिक थकावट, ध्कधकी, पेट में मरोड़ या अत्यधिक मिचली या अम्लता हो, तो तुरंत अपनी डाॅक्टर से सलाह करें।

तो यह है कुछ खास टिप्स जिनका ध्यान यदि आप प्रेगनेंसी के दौरान करवाचैथ का व्रत रखते है। तो ऐसा करने से आपको व्रत का दिन एन्जाॅय करने के साथ किसी भी तरह की होने वाली परेशानी से निजात पाने में मदद मिलती है

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

कलियर में रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, लापता होने के बाद बदहवास हालत में लौटी; आरोपी की तलाश तेज-Newsnetra

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा की शुरुआत में ही हंगामा, कांग्रेस नेताओं के समर्थक भिड़े; जमकर चले लात-घूंसे-Newsnetra

दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra

मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra

सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीआईएस मानकों के प्रभावी अनुपालन के दिए निर्देश-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: karwa chauth, newsnetra, गर्भवती महिलाएं करवा चौथ कैसे करें सुरक्षित व्रत
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

police b2b89470385be496b35234220a58cdd4
कलियर में रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, लापता होने के बाद बदहवास हालत में लौटी; आरोपी की तलाश तेज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 7, 2026
Screenshot 2026 10 07 214218
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा की शुरुआत में ही हंगामा, कांग्रेस नेताओं के समर्थक भिड़े; जमकर चले लात-घूंसे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
harasha ravata oura kamara salja 6d9cc97312e25458034c8da394380af6
दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
mahamamatha shama oura vathhayaka umasha kamara 6860616ba0f52aed66f11980aad945e3
मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर स्पोर्ट न्यूज October 7, 2026
img 1454
सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीआईएस मानकों के प्रभावी अनुपालन के दिए निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 7, 2026
img 1451 1
उत्तरकाशी को सीएम धामी की बड़ी सौगात, विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और जिला अस्पताल का नाम गोपाल सिंह रावत के नाम पर रखने का ऐलान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?