चमोली में भारी बारिश का असर: पर्यटकों के लिए बंद हुई विश्व धरोहर फूलों की घाटी, नालों में अचानक बढ़ा जलस्तर-Newsnetra
चमोली में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते विश्व धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान शुक्रवार को पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुये बंद कर दिया गया। घाटी को जाने वाले नालों में अचानक जलस्तर बढ़ने के बाद पार्क प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया।




