भारी बरसात को देखते हुए कल दिनांक 28/7/2026 को बंद रहेंगे समस्त स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र इस जनपद के लिए आदेश हुआ जारी!-Newsnetra
देहरादून स्थित मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन बागेश्वर ने मंगलवार, 28 जुलाई को जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र एक दिन के लिए बंद रहेंगे।
जिला प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।





