By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के निर्देश, गणेश जोशी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के निर्देश, गणेश जोशी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के निर्देश, गणेश जोशी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/06/13 at 9:06 PM
News Netra Admin
Share
9 Min Read
IMG 20260613 WA0048
SHARE

केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के निर्देश, गणेश जोशी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक-Newsnetra

प्रभारी मंत्री ने की श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं एवं मानसून तैयारियों की व्यापक समीक्षा, विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और आपदा प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता, वर्षा काल में विशेष सतर्कता एवं सेवा भाव से कार्य करने के दिए निर्देश

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

रुद्रप्रयाग,  प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को रुद्रप्रयाग पहुंचकर केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं एवं मानसून सीजन के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से यात्रा संचालन, श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, संभावित चुनौतियों तथा उनके समाधान को लेकर विस्तार से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

IMG 20260613 WA0052 IMG 20260613 WA0051 IMG 20260613 WA0053 IMG 20260613 WA0054

बैठक में यात्रा मार्ग पर स्थापित शौचालयों, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, सोलर एवं स्ट्रीट लाइट, शटल सेवा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने विशेष रूप से शौचालयों की स्वच्छता बनाए रखने, पर्याप्त सफाई कार्मिकों की तैनाती, सफाई सामग्री एवं जल उपलब्धता सुनिश्चित रखने तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों के माध्यम से नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा प्रबंधन में स्थानीय लोगों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी से यात्रा संचालन और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाया जा सकता है।

मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से ही पूर्ण रखी जाएं। सड़क मार्गों पर संवेदनशील स्थलों पर जेसीबी सहित आवश्यक मशीनरी अग्रिम रूप से तैनात की जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में यात्रा रूट प्लान, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था एवं आपातकालीन सेवाओं की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने सोनप्रयाग सहित प्रमुख यात्रा प्रारंभिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा यात्रा कंट्रोल रूम एवं प्रमुख स्थानों से नियमित अनाउंसमेंट के माध्यम से श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यात्रा से संबंधित भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों की रोकथाम पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों पर प्रसारित होने वाली भ्रामक खबरों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा संबंधित विभाग तत्काल तथ्यात्मक जानकारी जारी कर उनका प्रभावी खंडन करें। साथ ही भ्रम फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में यदि श्रद्धालुओं को अस्थायी रूप से होल्डिंग क्षेत्रों में रोका जाता है तो वहां पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह उपलब्ध रहनी चाहिए।

प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय, सहयोग एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा अनुभव प्रदान करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने वर्षाकाल में विशेष सतर्कता एवं सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए सभी विभाग पूर्ण तैयारी रखें और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। केदारनाथ यात्रा की वर्तमान व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा केदारनाथ यात्रा में सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण समर्पण और मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।उन्होंने कहा कि इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का चारधाम यात्रा पर आगमन हो रहा है, जो चारों धामों के प्रति लोगों की अटूट आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु यहां से सकारात्मक अनुभव लेकर लौटे तथा उन्हें यात्रा के दौरान सड़क, स्वच्छता, पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध हों। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले पुल का निरीक्षण भी किया गया, जिसके निर्माण पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं के आवागमन में काफी सुविधा होगी और जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के अतिरिक्त जनपद के अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों, जैसे त्रियुगीनारायण और तुंगनाथ, के समग्र विकास पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इन क्षेत्रों में पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य की सभी विकास योजनाएं आगामी 30 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाएं, क्योंकि आने वाले समय में श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है।

तत्पश्चात प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण कर यात्रा कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कंट्रोल रूम से भीमबली में तैनात वेटनरी फार्मेसी अधिकारी से भी वार्ता की। इसके साथ ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने प्रभारी मंत्री गणेश जोशी को कंट्रोल रूम के माध्यम से की जा रही यात्रा मॉनिटरिंग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर समय-समय पर अलर्ट जारी किए जा रहे हैं तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यात्रा पड़ावों और प्रमुख मार्गों पर निरंतर सक्रिय निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यात्रा का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अवगत कराया कि यात्रा प्रारंभ होने के बाद से अब तक 12 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा अवधि के दौरान 1.80 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं तथा 83 गंभीर मरीजों का सफलतापूर्वक हेली रेस्क्यू कर उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि यात्रा कंट्रोल रूम के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है तथा स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, परिवहन, सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा मार्ग पर गैस सिलेंडर एवं ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सभी अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र एवं मेडिकल रिलीफ पोस्ट पूर्ण रूप से क्रियाशील हैं तथा म्यूल टास्क फोर्स निरंतर सक्रिय है। आठ हजार से अधिक घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण एवं बीमा कराया जा चुका है। निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई की जा रही है तथा अतिक्रमण वाले डेरे हटाए गए हैं। पशु चिकित्सालयों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं रेंडम जांच कराई जा रही है और पशु क्रूरता के मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

बैठक में विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ओंकार पांडेय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra

उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra

सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को दी विदाई, उत्तराखंड के विकास में योगदान को सराहा-Newsnetra

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दिल्ली में CBI अधिकारियों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन-Newsnetra

ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में बहा 53 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस-SDRF का सर्च अभियान जारी-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के निर्देश, गणेश जोशी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 7
सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 6
उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 5
सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को दी विदाई, उत्तराखंड के विकास में योगदान को सराहा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 4
अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दिल्ली में CBI अधिकारियों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 3
ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में बहा 53 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस-SDRF का सर्च अभियान जारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2 2
देहरादून IT पार्क में विवाद, बुजुर्ग ने युवक के पेट में मारा चाकू; अस्पताल में भर्ती-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 16, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?