By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: रुद्रपुर में ‘लैंड जिहाद’: सरकारी जमीन पर अवैध मजार का खुलासा, महापौर के निरीक्षण में मचा हड़कंप-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > रुद्रपुर में ‘लैंड जिहाद’: सरकारी जमीन पर अवैध मजार का खुलासा, महापौर के निरीक्षण में मचा हड़कंप-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

रुद्रपुर में ‘लैंड जिहाद’: सरकारी जमीन पर अवैध मजार का खुलासा, महापौर के निरीक्षण में मचा हड़कंप-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/05/08 at 10:54 AM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20260508 WA0041
SHARE

रुद्रपुर में ‘लैंड जिहाद’: सरकारी जमीन पर अवैध मजार का खुलासा, महापौर के निरीक्षण में मचा हड़कंप-Newsnetra

सरकारी जमीन पर ‘अवैध मजार’ का खेल बेनकाब
– महापौर के औचक निरीक्षण में खुला लैंडजिहाद का राज
– खेड़ा में घर पर बनाई गई अवैध मजार सील
– भू-माफिया के खिलाफ अब ध्वस्तीकरण की तैयारी

रुद्रपुर। शहर में सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच गुरुवार को खेड़ा बस्ती में उस समय हड़कंप मच गया, जब महापौर विकास शर्मा प्रशासनिक अमले के साथ निरीक्षण करने पहुंचे और मौके पर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाए गए मकान के भीतर ही अवैध रूप से मजार बनाए जाने का मामला सामने आने पर प्रशासन भी हैरान रह गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महापौर ने तत्काल निर्माण को सीज करने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश दे दिए।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

IMG 20260508 WA0058 IMG 20260508 WA0064

महापौर विकास शर्मा गुरुवार को एडीएम पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे और नगर निगम व प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ खेड़ा बस्ती क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान नदी किनारे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत के आधार पर टीम चांद मस्जिद के पास पहुंची, जहां एक मकान को देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। जांच में सामने आया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान खड़ा किया गया था और घर के अंदर ही मजार भी बना दी गई थी।

मौके पर पूछताछ के दौरान पता चला कि संबंधित व्यक्ति ने अपने पिता के इंतकाल के बाद शव को घर के भीतर ही दफनाकर वहां मजार का स्वरूप दे दिया। इतना ही नहीं, आरोप यह भी सामने आया कि अतिक्रमणकारी ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर आसपास कई लोगों को प्लॉट भी बेचे हैं। मामले का खुलासा होते ही प्रशासनिक टीम ने मौके पर जांच शुरू कर दी और अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

महापौर विकास शर्मा ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर धार्मिक संरचना के नाम पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में अवैध अतिक्रमण और तथाकथित “लैंड जिहाद” के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में अब तक सैकड़ों अवैध मजारों पर कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग सरकारी जमीनों पर कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

महापौर ने कहा कि रुद्रपुर में ऐसी मानसिकता को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और जो भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करेगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि धार्मिक आस्था की आड़ में सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करने की कोशिशों को प्रशासन पूरी सख्ती से कुचलेगा।

वहीं एडीएम पंकज उपाध्याय ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जाएगी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सीज की गई अवैध मजार को ध्वस्त करने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, 22 अक्टूबर तक मौसम रहेगा शुष्क; 23 से बदलाव के आसार-Newsnetra

देहरादून: 3 महीने से लापता 22 वर्षीय युवक का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, हत्या की आशंका-Newsnetra

उत्तराखंड में ₹1.01 लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के लिए जल्द होगा समारोह-Newsnetra

उत्तराखंड पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, आज सुबह 11 बजे लेंगे शपथ, लोक भवन में होगा समारोह का आयोजन-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 19 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: महापौर के निरीक्षण में मचा हड़कंप-Newsnetra, रुद्रपुर में ‘लैंड जिहाद’: सरकारी जमीन पर अवैध मजार का खुलासा
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image
उत्तराखंड में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, 22 अक्टूबर तक मौसम रहेगा शुष्क; 23 से बदलाव के आसार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 12
देहरादून: 3 महीने से लापता 22 वर्षीय युवक का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, हत्या की आशंका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 11
उत्तराखंड में ₹1.01 लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के लिए जल्द होगा समारोह-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 10
उत्तराखंड पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, आज सुबह 11 बजे लेंगे शपथ, लोक भवन में होगा समारोह का आयोजन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 19, 2026
Aaj ka Rashifal 19 October 2026
Aaj ka Rashifal 19 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 9
हरिद्वार में 529 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से सुसज्जित शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण, स्वतंत्रता सेनानियों पर पुस्तक का विमोचन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 18, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?