स्थानीय उत्पादों और मेलों को मिलेगी वैश्विक पहचान, मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश-Newsnetra
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए जिलाधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
चंपावत में होने वाले इंटरनेशनल एंगलिंग मीट को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने और उत्तरायणी मेले में साहसिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए भी कहा। बैठक में जनपदवार निर्यात की संभावनाओं की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने प्रत्येक जनपद के लिए बेसलाइन डेटा तैयार कर निर्यात संवर्धन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय उत्पादों के प्रसंस्करण, पैकेजिंग, गुणवत्ता, ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। जीआई टैग प्राप्त उत्पादों का अधिकतम उपयोग करने एवं प्रत्येक जनपद के उत्पादों की विशिष्ट पहचान विकसित करने पर जोर दिया। बैठक में निर्यात संवर्धन के लिए प्रमुख सचिव नियोजन की अध्यक्षता में एक स्थायी समिति गठित करने के निर्देश दिए गए।
इस समिति में सचिव उद्योग, सचिव वन और सचिव आयुष सहित अन्य हितधारकों को शामिल किया जाएगा। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से विभिन्न जनपदों के सफल प्रयोगों और अनुभवों को आपस में साझा करने को कहा। इसका उद्देश्य एक जनपद की अच्छी पहल को दूसरे जनपद में भी लागू करना है।





