देवभूमि में खिलेगा कमल: निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय की ओर कदम-Newsnetra
“खिलेगा कमल, बनेगी ट्रिपल इंजन सरकार…
हर नगर पहुंचेगी विकास की तेज रफ़्तार !”
मुनि की रेती नगर पालिका परिषद् से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती बीना जोशी जी एवं तपोवन नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी विनीता बिष्ट जी के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया।
देवतुल्य जनता विकास में बाधा बनने वाली कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी। परिवारवाद और भ्रष्टाचार को पोषित करने वाली कांग्रेस की हकीकत जनता के सामने है। चुनावी जनसभाओं में बड़ी संख्या में पहुंच रही जनता का अभूतपूर्व उत्साह यह सुनिश्चित कर रहा है कि देवभूमि उत्तराखण्ड के निकाय चुनाव में भाजपा विजय का नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है।








