देहरादून के थानो चौक के पास बड़ा हादसा, आम के पेड़ से टकराया बोरवेल ट्रक; परिचालक को SDRF ने सुरक्षित निकाला-Newsnetra
थानो चौक से कुछ मीटर पहले ग्रामीण बैंक के पास एक बोरवेल ट्रक आम के पेड़ से टकराकर दुघर्टनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक मुख्य मार्ग पर ग्रामीण बैंक के पास एक आम के पेड़ से टकरा गया। वन विभाग की टीम ने पेड़ को कटवाकर मार्ग सुचारू करवाया।
वहीं एसडीआरएफ की टीम द्वारा बोरवेल ट्रक में फंसे हुए परिचालक को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। रेंजर एनएल डोभाल ने कहा कि बोरवेल ट्रक की टक्कर के बाद टहनियों आदि को काटकर मार्ग सुचारू करवा दिया गया है। वहीं परिचालक को अस्पताल भिजवाया गया है।





