By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 सैंपल जांच के लिए भेजे; मिठाई की दुकानों को नोटिस-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 सैंपल जांच के लिए भेजे; मिठाई की दुकानों को नोटिस-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 सैंपल जांच के लिए भेजे; मिठाई की दुकानों को नोटिस-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/10/29 at 9:00 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
feature image 8 4
SHARE

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 सैंपल जांच के लिए भेजे; मिठाई की दुकानों को नोटिस-Newsnetra

त्योहारी सीजन में आम जनता को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने देहरादून जनपद में जांच अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने देहरादून के नवादा, माजरी माफी, रिंग रोड और विकासनगर-हरबर्टपुर क्षेत्र में मिठाई की दुकानों एवं विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए भी विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 32 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषणशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20261029 WA0098 IMG 20261029 WA0095 IMG 20261029 WA0096

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ ही उपभोक्ताओं को खाद्य सामग्री की ताजगी और उपयोग की अवधि के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराना है।

*मिठाइयों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्य*

आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों के क्रम में मिठाई विक्रेताओं को खुले में बिक्री के लिए रखी गई मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण तिथि और अवसान तिथि स्पष्ट रूप से लिखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र देहरादून रमेश सिंह ने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना के नेतृत्व में नवादा, माजरी माफी और रिंग रोड क्षेत्र की विभिन्न स्वीट्स शॉप एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान चाहत स्वीट्स शॉप में मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण तिथि और अवसान तिथि अंकित मिली। वहीं, आनंद स्वीट्स शॉप को मिठाइयों की ट्रे पर दोनों तिथियां स्पष्ट रूप से लिखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों से संदेह के आधार पर चिप्स की दो किस्मों, घी, मसालों और सरसों के तेल सहित पांच खाद्य नमूने लिए गए।

*स्कूलों के मिड-डे मील की भी जांच*

खाद्य सुरक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सरकारी विद्यालयों में भी निरीक्षण किया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांडा लंखोड़, नागल हटनाला, खुदानेवाला, नालापानी, राजकीय इंटर कॉलेज गुजराड़ा, नालापानी, राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल गुजराड़ा और राजकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय नागल हटनाला सहित आठ विद्यालयों में मिड-डे मील की जांच की। इस दौरान मिक्स सब्जी, दाल, चावल सहित विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले तैयार खाद्य पदार्थों के कुल 24 नमूने लिए गए। इन नमूनों की जांच के माध्यम से भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा का आकलन किया जाएगा।

*विकासनगर में भी कार्रवाई, दो दुकानों को नोटिस*

उधर, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर संजय तिवारी ने हरबर्टपुर और विकासनगर क्षेत्र की विभिन्न मिठाई की दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। चार मिठाई की दुकानों पर ट्रे में रखी मिठाइयों की निर्माण तिथि और अवसान तिथि अंकित किए जाने की जांच की गई। दो दुकानों पर तिथियां अंकित नहीं पाए जाने पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा संदेह के आधार पर रस, चायपत्ती और गजक सहित तीन खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए। विभाग के अनुसार सभी 32 नमूनों को राजकीय खाद्य विश्लेषणशाला भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

*त्योहारों में गुणवत्ता से समझौता नहीं : विनय शंकर पांडेय*

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड विनय शंकर पांडेय ने कहा
त्योहारी सीजन में आम उपभोक्ताओं को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रदेशभर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने और खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। खुले में बिक्री के लिए रखी जाने वाली मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण तिथि और अवसान तिथि स्पष्ट रूप से अंकित की जानी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थ की ताजगी और उपयोग की अवधि की जानकारी मिल सके। मिठाई विक्रेताओं और अन्य खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा। स्कूलों में विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में 1818 पदों पर होगी भर्ती, पुलिस से लेकर वन विभाग तक युवाओं को मिलेगा मौका-Newsnetra

देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, सात निर्माणों पर लगी सील-Newsnetra

अलकनंदा नदी में बहे छात्र अक्षत वर्मा का दूसरे दिन भी सुराग नहीं, बारिश और बढ़ते जलस्तर से रेस्क्यू अभियान प्रभावित-Newsnetra

उत्तराखंड में डार्क वेब पर बच्चों के अश्लील वीडियो का धंधा बेनकाब, STF ने किशोर को पकड़ा; 100 से ज्यादा वीडियो बरामद-Newsnetra

हरीश रावत का खानपुर से चुनाव लड़ने का मन! उमेश कुमार और चैंपियन से पुराना हिसाब करेंगे बराबर ?-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 32 सैंपल जांच के लिए भेजे; मिठाई की दुकानों को नोटिस, newsnetra, त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 10 3
उत्तराखंड में 1818 पदों पर होगी भर्ती, पुलिस से लेकर वन विभाग तक युवाओं को मिलेगा मौका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ शिक्षा October 29, 2026
feature image 9 2
देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, सात निर्माणों पर लगी सील-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 29, 2026
feature image 7 3
अलकनंदा नदी में बहे छात्र अक्षत वर्मा का दूसरे दिन भी सुराग नहीं, बारिश और बढ़ते जलस्तर से रेस्क्यू अभियान प्रभावित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 29, 2026
feature image 6 5
उत्तराखंड में डार्क वेब पर बच्चों के अश्लील वीडियो का धंधा बेनकाब, STF ने किशोर को पकड़ा; 100 से ज्यादा वीडियो बरामद-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 29, 2026
feature image 5 5
हरीश रावत का खानपुर से चुनाव लड़ने का मन! उमेश कुमार और चैंपियन से पुराना हिसाब करेंगे बराबर ?-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 29, 2026
feature image 8 3
उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, धारचूला-पौड़ी में करेंगे जनसभा!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 29, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?