By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: सीएचसी रायपुर में दवा माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, जन औषधि केंद्र व मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > सीएचसी रायपुर में दवा माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, जन औषधि केंद्र व मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

सीएचसी रायपुर में दवा माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, जन औषधि केंद्र व मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/02/18 at 9:14 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20260218 WA0146
SHARE

सीएचसी रायपुर में दवा माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, जन औषधि केंद्र व मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त-Newsnetra

अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार
जन औषधि केन्द्र को निष्क्रिय कर बगल के ही मेडिकल स्टोर से ही मंहगी दवा को लेने को जनमानस को किया विवश; स्टॉक पंजिका एवं इन्वेंट्री का रख-रखाव मिला अव्यवस्थित

जन औषधि केंद्र में दवाओं की उपलब्धता दर्शाता पीएमबीआई के आधिकारिक सॉफ्टवेयर का उपयोग नही हुआ वर्षों से

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

उपकरणों की क्रियाशीलता के सम्बन्ध में गलत घोषणा; किरायानामा अनुबन्ध समाप्त

प्रशासन ने एक नहीं, दोनो स्टोर किए निरस्त

निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए विवश थे आमजन; जिला प्रशासन की कार्रवाई सखते में दवा माफिया

देहरादून दिनांक 18 फरवरी 2026 विगत माह 04.12.2025 को जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायपुर स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संबंध में शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में जन औषधि केंद्र पर दवाओं की उपलब्धता न होने तथा केंद्र संचालक द्वारा निकट ही एक निजी मेडिकल स्टोर संचालित किए जाने का उल्लेख किया गया था

प्राप्त शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार एवं वरिष्ठ औषधि निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर जांच की गई। जांच में अनियमितताएं पाई गई, जिनमें जन औषधि केंद्र संचालक बलवीर सिंह रावत द्वारा सीएचसी परिसर के भीतर जन औषधि केंद्र एवं लगभग 25 मीटर की दूरी पर मै० रावत मेडिकोज नाम से निजी मेडिकल स्टोर का संचालन किया जाना, जिससे हितों का टकराव की स्थिति उत्पन्न होना पाया गया।
जन औषधि केंद्र में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु पीएमबीआई के आधिकारिक सॉफ्टवेयर का उपयोग न किया जाना तथा बिलिंग कार्य मैनुअल रूप से किया जाना। दवाओं की मांग एवं आपूर्ति प्रक्रिया को नियमानुसार पोर्टल के माध्यम से संचालित न कर अनौपचारिक रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से किया जाना। दवाओं की कमी के संबंध में नियमानुसार प्रयास न किए जाने से मरीजों को सस्ती दवाओं के स्थान पर बाहर स्थित निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए विवश होना पड़ा, जिससे निजी लाभ की स्थिति परिलक्षित हुई। स्टॉक पंजिका एवं इन्वेंट्री का रख-रखाव व्यवस्थित न पाया जाना। लाइसेंस निर्गमन / नवीनीकरण में प्रस्तुत दस्तावेजों में विसंगतियां, जिनमें एक ही रेफ्रिजरेटर बिल का उपयोग, एसी की कार्यशील स्थिति संबंधी गलत घोषणा तथा किरायानामा की अवधि समाप्त होने के बाद अद्यतन अनुबंध अपलोड न किया जाना शामिल है। अनियमितताओं के आधार पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक द्वारा जनहित में बलवीर सिंह रावत को निर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र एवं निकटवर्ती मै० रावत मेडिकोज के औषधि विक्रय लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति की गई है। जिला प्रशासन जनहित में सस्ती एवं सुलभ दवा उपलब्ध कराने के प्रति प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कठोर कार्रवाई की जाएगी

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

AIIMS किच्छा में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप, पांच आरोपियों की जमानत याचिका खारिज-Newsnetra

उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेगी लैब ऑन व्हील्स, मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान और नवाचार के लिए किए बड़े ऐलान-Newsnetra

केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट में आएगी तेजी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को दिए निर्देश-Newsnetra

हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस-Newsnetra

देहरादून में नाबार्ड के सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन, 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, जन औषधि केंद्र व मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त, सीएचसी रायपुर में दवा माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 7
AIIMS किच्छा में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप, पांच आरोपियों की जमानत याचिका खारिज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर हेल्थ October 9, 2026
Untitled design 6
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेगी लैब ऑन व्हील्स, मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान और नवाचार के लिए किए बड़े ऐलान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती शिक्षा सामाजिक October 9, 2026
Untitled design 5
केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट में आएगी तेजी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को दिए निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 9, 2026
Untitled design 2
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 9, 2026
Untitled design 3
देहरादून में नाबार्ड के सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन, 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 9, 2026
Untitled design 1
बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण और खेतों का निरीक्षण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 9, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?